Ankita Lokhande Reaction Pregnancy: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक - दूसरे के लिए प्यार जताते हैं। कपल ने साल 2021 में शादी की थी। जब से दोनों की शादी हुई फैंस तब से गुडन्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं या नहीं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की फेक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी रूमर पर चुप्पी तोड़ी हैं।
अंकिता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो पहली ऐसी लड़की नहीं जो अपने बारे में ये सब सुनती है। जब मैं सिंगल थीं तब लोग मेरी शादी को लेकर सवाल करते हैं। अब शादी हो गई तो बच्चे को लेकर सवाल पूछते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने अपनी प्रेग्नेंसी की फेक तस्वीरें भी देखी है।
अंकिता ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अभी बच्चे के बारे में कोई प्लानिंग नहीं की है। भगवान ने सब प्लान कर रख है। जब बेबी को आना होगा आएगा। अंकिता और विक्की ने साथ में समार्ट जोड़ी में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं दोनों ने इस शो को जीता भी था। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल सलमान खान के शो बिग बॉस 17: कपल वर्सेज सिंगल में नजर आ सकते हैं।
