टीवी मसाला

गणपति विसर्जन के बाद Ankita Lokhande-Vicky Jain ने की मां गौरी की पूजा, भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस

Ankita Lokhande-Vicky Jain Gauri Ganpati Celebration Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग से खूब पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने गणपति विसर्जन के बाद घर पर गौरी मैय्या की पूजा का आयोजन किया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं।

Image

अंकिता लोखंडे के घर हुआ गौरी गणपति सेलिब्रेशन

Ankita Lokhande-Vicky Jain Gauri Ganpati Celebration Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग से एंटरटेनमेंट की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है। अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया था, जिनका विसर्जन भी दोनों ने बेहद धूमधाम से किया। वहीं गणपति विसर्जन के बाद अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर गौरी मैय्या की पूजा का आयोजन किया। इस पूजा में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का पूरा परिवार शामिल हुआ, जिसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) गौरी मैय्या की पूजा में भक्ति में लीन नजर आईं। एक्ट्रेस ने पूजा के खास मौके पर ट्रेडिशन लुक अपनाया, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं। ब्लू साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी में एक्ट्रेस की खूबसूरती कमाल की लगी। गौरी गणपति सेलिब्रेशन में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ माता गौरी की आरती की। अपनी एक तस्वीर में अंकिता लोखंडे माता गौरी का श्रृंगार करती दिखाई दीं तो वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने पिता की तस्वीर के पास खड़ी नजर आईं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "गौरी गणपति सेलिब्रेशन।" बता दें कि अंकिता लोखंडे जल्द ही वेबसीरीज में नजर आने वाली हैं। अंकिता लोखंडे की इस वेबसीरीज का नाम 'आम्रपाली' होगा, जो कि एक तवायफ पर आधारित होगी। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में देखा गया था, जहां उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article