टीवी मसाला

Ankita Lokhande अब संजय लीला भंसाली संग करेंगी काम, बॉलीवुड में फिर आजमाएंगी एक्टिंग का सिक्का?

Ankita Lokhande is Collaborating with sanjay leela bhansali: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लोए स्पेशल पोस्ट लिखा है। यह देख लोग अंदाज लगा रहे हैं क्या अंकिता संजय के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने वाली है, पढिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

Ankita Lokhande is Collaborating with sanjay leela bhansali

Ankita Lokhande is Collaborating with sanjay leela bhansali: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इस समय एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी के जश्न में डुबी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। अंकिता ने डायरेक्टर से जुड़ी तारीफ़ें अपनी पोस्ट पर लिखी, ऐसे में यह देख लोग अंदाज लगा रहे हैं क्या अंकिता संजय संग कोई प्रोजेक्ट कर रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर-

अंकिता लोखंड (Ankita Lokhande) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया जिसमें गणेश स्थापना की पूजा में बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) भी शामिल हुए थे। तस्वीर में अंकिता और संजय के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं। अंकिता ने संजय की तारीफ करते हुए लिखा कि मैं इस समय बहुत ज्यादा खुश हूँ और बयान नहीं कर सकती की अविश्वसनीय काम को देख मैं क्या महसूस करती हूँ। आपका काम को लेकर जज्बा, जुनून और नजरिया मुझे बहुत प्रेरित करता है। आपका धन्यवाद करती हूँ की आपने समय निकालकर मेरे विचारों और भावनाओं को समझा।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि आपकी करियर को लेकर मार्गदर्शन और विश्वास मेरी जर्नी को आकार देने में सहायक रही है। मैं आपके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। दूसरे कलाकार में कैसे चमक निकालनी है यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता है। इस पोस्ट को देख लोग अनुमान लगा रहे हैं की अंकिता संजय की किसी सीरीज या फिल्म में जरूर दिख सकती हैं। बता दें साल 2019 में फिल्म मणिकर्णिका से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article