टीवी मसाला

रैंप पर Vicky Jain का हाथ थाम इतराईं Ankita Lokhande, वीडियो देख लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Ankita Lokhande-Vicky Jain Ramp Walk: टीवी के पॉवर फुल कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हाल ही में एक साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए। ऐसे में कपल कि वीडियो देख लोगों ने सोशल मीडिया पर दोनों को खूब ट्रोल किया आखिर क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Ankita Lokhande-Vicky Jain Ramp Walk

Ankita Lokhande-Vicky Jain Ramp Walk: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों ने बिग बॉस सीजन 17 में भाग लिया था जिसमें कपल कलेश हर जगह चर्चा में रहे। सिर्फ यही नहीं दोनों को आज भी काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है। हाल ही में कपल ने एक साथ पहले बार रैंप वॉक किया जिसे देख ट्रोलर्स फिर एक बार इनके पीछे पड़ गए लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

कल बॉम्बे टाइम फैशन वीक के लिए पहली बार अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग रैंप वॉक किया। विक्की ने जहां ऑफ व्हाइट कलर कि शेरवानी पहनी थी। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे ने रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। कपल एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे और इस दौरान अंकिता पति के हाथों में हाथ डाले बेहद इतराते हुए रैंप पर चलती हुई नजर आई। जहां रक तरफ फैंस कपल कि तारीफ़ें करते हुए नहीं थक रहे, वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स एक बार फिर सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए।

एक यूजर ने लिखा कि अंकिता इतना ऐटियूड क्यों दिखा रही है जो की जरूरत नहीं है? वहीं दूसरा यूजर लिखा है कि ओवर एक्टिंग भर भर के दिख रही है। ऐसे कई सारे कमेंट्स ट्रोलर्स ने कपल का मजाक उड़ाते हुए लिखे। बात दें जल्द ही विक्की जैन टीवी सीरियल फौजी 2 में लीड रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ अंकिता की प्रेग्नेंसी खबरें एंटेरटेन्मेंट के गलियारे में उड़ती हुई नजर आई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article