टीवी मसाला

Ankit Gupta और Gautam Singh Vig के 'जुनूनियत' पर गिरी मेकर्स की गाज, TRP गिरते ही बंद होने को आया शो!

Ankit Gupta And Gautam Singh Vig Junooniyat To Off Air: टीवी के मशहूर एक्टर अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विज और नेहा राणा स्टारर 'जुनूनियत' जल्द ही बंद होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसकी जगह कलर्स पर डोरी शो शुरू होगा।

Image

'जुनूनियत' पर लगेगा ताला

Ankit Gupta And Gautam Singh Vig Junooniyat To Off Air: टीवी के मशहूर एक्टर अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विज और एक्ट्रेस नेहा राणा स्टारर 'जुनूनियत' (Junooniyat) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो की कहानी के साथ-साथ अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और नेहा राणा की केमिस्ट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि अंकित गुप्ता और गौतम सिंह विज के 'जुनूनियत' पर जल्द ही ताला लग सकता है और इसकी जगह कोई नया शो शुरू होगा।

'जुनूनियत' (Junooniyat) से जुड़ी यह जानकारी शो के सूत्रों ने दी है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "कलर्स टीवी 'बिग बॉस 17' को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही 'चांद जलने लगा' भी शुरू होगा, जिसमें विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान मुख्य भूमिका अदा करेंगे। आने वाले दिनों में चैनल इन्हें प्राइम टाइम पर शुरू करने के लिए तैयार है। वहीं 'डोरी' उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट होगा। मार्केटिंग टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में उसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"

'जुनूनियत' (Junooniyat) और 'उडारियां' के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "डोरी नवंबर में प्राइम टाइम पर लॉन्च होगा। मेकर्स ने निशाने पर इस वक्त उडारियां और जुनूनियत हैं। उडारियां या तो बंद हो सकता है या फिर उसे 6:30 बजे पहुंचाया जा सकता है। 'जुनूनियत' अभी बचा हुआ है, लेकिन अगर नंबर सही नहीं आए तो चैनल उसपर भी कैंची चला देगा। लगातार कई ट्विस्ट आने के बाद भी शो की टीआरपी 1.1 और 1.2 पर ही टिकी हुई है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article