टीवी मसाला

Amrita Rao की बहन Preetika ने हर्षद अरोड़ा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं 'वो हर महिला के साथ सोता...'

Preetika Rao's accusations against Harshad Arora: हाल ही में एक यूजर ने टीवी सीरियल 'बेइंतेहा' से प्रीतिका राव (Preetika Rao) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) की एक क्लिप शेयर की थी, जिसे देख एक्ट्रेस भड़क गईं। प्रीतिका ने हर्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो इंडस्ट्री में हर महिला के साथ सोता है।

Image

Preetika Rao-Harshad Arora

Preetika Rao's accusations against Harshad Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की बहन प्रीतिका राव (Preetika Rao) ने टीवी सीरियल 'बेइंतेहा' में काम किया था। इस सीरियल की सफलता के बाद प्रीतिका राव घरेलू नाम बन गई गई थीं। इस शो में प्रीतिका राव ने हर्षद अरोड़ा के साथ काम किया था। लोगों आज भी प्रीतिका और हर्षद की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को याद करते हैं। जब एक यूजर ने 'बेइंतेहा' (Beintehaa) सीरियल से प्रीतिका और हर्षद की एक क्लिप शेयर की, तो एक्ट्रेस काफी आगबबूला हो गईं। प्रीतिका राव ने हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो इंडस्ट्री में मिलने वाली हर किसी महिला के साथ सोते हैं।

प्रीतिका राव ने हर्षद अरोड़ा पर लगाए गंभीर आरोप!

प्रीतिका राव ने लिखा, 'इन वीडियोज को अपने पेज पर ना डालने की मैंने बार-बार रिक्वेस्ट की थी। मेरे वीडियो ऐसे आदमी के साथ ना पोस्ट करें, जो इंडस्ट्री में मिलने वाली हर महिला के साथ सोता है!' बेइंतेहा एक्टर ने आगे कहा, 'आप यह सब मेरे इच्छा के बिना कर रहे हैं। जो काम तुम कर रहे हो, वो सामने जरूर आएगा!!!'

'बेइंतेहा' सीरियल क बंद होने के बाद हर्षद और प्रीतिका को कभी भी एक साथ नहीं देखा गया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। हर्षद अरोड़ा की बात करें तो अभिनेता ने 13 दिसंबर, 2024 को मुस्कान राजपूत के साथ शादी कर ली है। हर्षद अरोड़ा को आखिरी बार टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' देखा गया था। 'बेइंतेहा' सीरियल एक साल से कम समय ही बंद हो गया था। इस सीरियल में अमृता को आलिया और हर्षद को जैन के किरदार में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article