टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Amaal Mallik : कौन हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट Amaal Mallik, जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Profile : बिग बॉस 19 में एंट्री हुई है बॉलीवुड के रोमांटिक सिंगर अमाल मलिक की। अबतक अमाल को आपने स्टेज पर गाना गाते ही देखा होगा, लेकिन अब बिग बॉस 19 के घर में सिंगर के सारे राज खुलने वाले हैं। अगर आप भी अमाल के बारे में दिलचस्प बातें जानना चाहते हैं तो यहाँ पढें सिंगर से जुड़ी सारी जानकारी

Image

Image Source: Instagram Amaal Mallik

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Profile: बिग बॉस सीजन 19 ( Bigg Boss 19) की दमदार शुरुआत हो चुकी है। शो में एक से बढ़कर से स्टार ने एंट्री ली, इस सीजन में आपको एक्टर से लेकर सोशल मीडिया स्टार तक सभी नजर आएंगे। इनके अलावा बिग बॉस 19 में हुई है बॉलीवुड के फेमस सिंगर अमाल मलिक ( Amaal Mallik) की एंट्री। अमाल मलिक अपनी आवाज के जादू से दिलों पर राज करते हैं। उनके रोमांटिक गाने जवां दिलों की धड़कन है। अमाल मलिक ने शो में आते ही अपना रंग जमा लिया और सभी से घुल-मिल गए। अमाल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और उन्होंने लाइफ में अबतक क्या किया है जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट जिसमें आपको बताएंगे अमाल से जुड़ी सारी जानकारी।

गायकी से है पारिवारिक नाता

अमाल मलिक को सुरीली आवाज विरासत में मिली है। उनके दादा से लेकर पिता जी तक सभी मशहूर गायक थे। खुद अमाल के छोटे भाई अरमान मलिक भी फेमस सिंगर हैं। वे प्रसिद्ध संगीतकार सरदार मलिक के पोते और अनु मलिक के भतीजे हैं। अमाल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्हें गाना गाना इतना पसंद था कि वह कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे। सलमान खान( Salman Khan) ने उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक दिया था। सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से अमाल ने अपने करियर की शुरुआत की।

पढ़ाई में ऐसे थे अमाल मलिक

अमाल मलिक ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. उन्होंने मुंबई के एनएम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स की पढ़ाई की। उन्होंने जैज़ और रॉक म्यूजिक में अपना कोर्स ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक, लंदन से पूरा किया। उनके पिता और दादा, संगीतकार डब्बू मलिक और सरदार मलिक, दोनों संगीतकार थे, और अमाल ने अपने दादा से भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग भी ली है। उन्होंने 8 साल की उम्र में पियानो के साथ संगीत सीखना शुरू किया था।

परिवार के साथ विवाद

अमाल मलिक हाल ही में अपने परिवार के साथ झड़गे के चलते विवादों में आ गए थे। सिंगर ने अपने परिवार से नाता तोड़ दिया था। जिसकी वजह बताई गई थी कि अमाल मलिक के माता-पिता उन्हें छोटे भाई के साथ कंपेयर करते थे और बात-बात पर टोकते थे। जिसके बाद अमाल मलिक डिप्रेशन में चले गए थे। अमाल मलिक ने परिवार के खिलाफ पोस्ट किया था जो बाद में डिलीट कर दिया गया था।

अमाल मलिक के फेमस गाने

अमाल मलिक के फेमस गानों की बात करें तो उन्होंने "कर गई चुल्ल" (कपूर एंड सन्स), "कौन तुझे" (एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी), और "मैं राहूं या ना राहूं" जैसे फेमस गाने दिए हैं। सोशल मीडिया पर अमाल मलिक के करोड़ों चाहने वाले हैं उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बात करें तो उनके 4 मिलियन फॉलोवर हैं।

अमाल मलिक( Amaal Mallik) की बिग बॉस 19 में दमदार एंट्री हुई है। फैंस उनका गेम देखने के लिए काफी बेताब हैं। अब देखना यह है कि अमाल घर के अंदर कैसे बान्डिंग बनाते हैं और फैंस को कितना एंटरटेन करते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article