टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 11 में जजेस के इशारों पर नाचेंगे अली गोनी, रिएलिटी शो के सहारे आगे बढ़ाएंगे करियर

Aly Goni To Enter In Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी का धमाकेदार डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार शो सोनी टीवी पर रिलीज होगा, जिसमें अली गोनी नजर आ सकते हैं।

Image

'झलक दिखला जा 11' में नजर आएंगे अली गोनी

Aly Goni To Enter In Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी का धमाकेदार डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' अपने 11वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो कई सालों बाद अपने ओरिजिनल चैनल सोनी टीवी पर रिलीज होगा, जिसके लिए मेकर्स बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के लिए अभी तक कई सितारों का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब इसमें टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी (Aly Goni) का नाम भी जुड़ गया है।

अली गोनी (Aly Goni) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह जल्द ही 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में कदम रख सकते हैं। सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "अली गोनी को 'झलक दिखला जा 11' के लिए अप्रोच किया गया है। उनके और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है।" अली गोनी के करीबी सूत्र का कहना है कि एक्टर के नाम पर मेकर्स ने मुहर लगा दी है। इस सिलसिले में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "अली शो के लिए कंफर्म हो चुके हैं और वह 'झलक दिखला जा 11' में अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आएंगे।"

बता दें कि अली गोनी (Aly Goni) अगर 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में नजर आते हैं तो यह उनका तीसरा रिएलिटी शो होगा। इससे पहले उन्होंने 'नच बलिए' और 'बिग बॉस 14' में भी हाथ आजमाया था। इन दिनों वह भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन म्यूजिक वीडियोज में अपना हाथ आजमा रहे हैं। वहीं 'झलक दिखला जा 11' के जरिए वह अपने करियर को धक्का मारने की कोशिश करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article