Akanaksha Puri in BIGG BOSS OTT 2 : टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस ott का दूसरा सीजन जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। इस साल शो को सलमान खान होस्ट करने वाले है। शो के कंटेस्टेंट को लेकर लगातार बज बना हुआ है। बिग बॉस के फैंस बेसब्री से शो के ऑन एयर होने का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि टीवी एक्ट्रेस आकांशा पूरी (Akanaksha Puri) शो का हिस्सा हो सकती है। इ-टाइम्स से बातचीत में आकांशा ने इस खबर को कन्फर्म किया है कि वह बिग बॉस ott 2 का हिस्सा बनने जा रही है।
सलमान खान के ( Salman Khan) शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट को जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं इसी बीच खबर सामने आई है कि टीवी एक्ट्रेस आकांशा पूरी बिग बॉस के घर में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही है। गौरतलब है कि आकांशा विघ्नहर्ता गणेश, मीका दी वोटी जैसे शो का हिस्सा रह चुकी है, अब मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस ott के लिए अप्रोच किया है। आकांशा से पहले अंजली अरोड़ा, फलक नाज़ और अविनाश सचदेवा जैसे स्टार्स के शो में हिस्सा लेने की खबर सामने आ चुकी है।
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2, 17 जून को जियो सिनेमा पर ऑन एयर किया जाएगा। शो को जंगल थीम ओर रखा जाएगा।इस बार शो को कारण जौहर की बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले है।
