टीवी मसाला

Aishwarya Sharma ने नील भट्ट के लिए भुला दिया था सालों पुराना रिलेशनशिप? अब एक्स ने सामने आकर किये खुलासे

Aishwarya Sharma Ex Boyfriend Shocking Revelation: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या ने बताया कि एक्ट्रेस ने नील भट्ट की खातिर उन्हें छोड़ दिया था और 7 साल का रिलेशनशिप पल भर में तोड़ दिया था।

Image

ऐश्वर्या शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Aishwarya Sharma Ex Boyfriend Shocking Revelation: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' की वैंप बनकर वह ट्रोल्स के निशाने पर भी रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने 'स्मार्ट जोड़ी' के मंच पर बताया था कि उन्हें जिंदगी में बहुत से धोखे मिले हैं। खासकर पिछले रिलेशनशिप के कारण उनका शादी तक से भरोसा उठ गया था। लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड ने सामने आकर कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या ने हाल ही में टेली चक्कर को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने नील भट्ट की खातिर उन्हें छोड़ दिया था। राहुल पंड्या ने इंटरव्यू में साझा किया कि उनका और ऐश्वर्या का 7 साल का रिलेशनशिप था। इस बारे में बात करते हुए राहुल पंड्या ने कहा, "हमारी मुलाकात 2011 में 'डांस इंडिया डांस' के दौरान हुई थी और तब ही हमारी प्रेम कहानी शुरू हुई जो कि 2017 तक चली। लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या के पापा को पता चल गया और उन्होंने ऐश्वर्या को पुणे भेज दिया। मैं वहां भी ऐश्वर्या से मिलता रहा था। वो एक्ट्रेस बनना चाहती थी और मैंने उस चीज में भी उसका समर्थन किया था। कुछ दिनों बाद ऐश्वर्या को उसके रिश्तेदारों ने मुंबई बुला लिया और एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए कहा। "

राहुल पंड्या ने ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "ऐश्वर्या ने शादी से एक साल पहले ही मुझे कॉल किया और पूछा कि मैं कैसा हूं क्या कर रहा हूं। लेकिन मुझे ये बात जानकर हैरानी हुई कि ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है। मैं बहुत बुरे दौर से वापिस आया हूं, जहां मुझे ठगा हुआ महसूस हुआ, साथ ही खुदकुशी के भी ख्याल आए। लेकिन मैं ऐश्वर्या का बुरा नहीं चाहता हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article