टीवी मसाला

रणवीर सिंह के बाद 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना को मिली धमकी, फिरौती में मांगे गए 10 करोड़ रुपये

Himanshi Khurana Receives Threat: हाल ही में एक बेहद हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और मशहूर निर्माता रोहित शेट्टी के बाद अब पंजाबी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को धमकी मिली है और फिरौती की मांग की गई है।

Image

Himanshi Khurana-Ranveer Singh

Himanshi Khurana Receives Threat: बीते कुछ महीनों से इंडियन सेलेब्स को लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनसे फिरौती की मांग की जा रही है। इन हरकतों ने सेलेब्स की चिंता को और बढ़ा दिया है। सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह सहित कई बॉलीवुड हस्तियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के रेजिडेंस पर गोलीबारी की घटना और रणवीर सिंह को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद अब पंजाबी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) से भी फिरौती की मांग की है। बताया जा रहा है कि कथित तौर हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की फिरौती का ईमेल मिला है।

हिमांशी खुराना को मिली धमकी

बिश्नोई गिरोह के हैरी बॉक्सर उर्फ हरि चंद से इसका संबंध अभी जोड़ा नहीं गया है लेकिन इस मामले में कई समानताएं हैं। खबरों के मुताबिक हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। एक्ट्रेस ने तुरंत मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। हिमांशी खुराना ने अपनी पर्सनल ईमेल आईडी पर आए धमकी भरे मेल्स को भी दिखाया है। पुलिस ने पुष्टि की कि सोहाना पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़ोतरी, इतना हुआ कलेक्शन)

Himanshi Khurana

Himanshi Khurana

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हिमांशी खुराना और रोहित शेट्टी को भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हिमांशी खुराना को मिली धमकियों के बाद तीनों सेलेब्स की धमकियों में समानताएं देखी जा रही हैं। इन धमकियों के मिलने से हिमांशी खुराना के फैन्स भी चिंतित हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article