Aditi Sharma Ready To Enter In Star Plus This Serial: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अदिति शर्मा आखिरी बार सीरियल 'अपोलीना' में नजर आई थीं। लेकिन उनका ये शो कुछ ही महीनों में बंद हो गया। हालांकि करियर से इतर अदिति शर्मा कुछ दिनों पहले अपने तलाक के कारण भी लाइमलाइट में थीं। उन्होंने अभिनीत कौशिक संग शादी रचाने के 4 महीने बाद ही तलाक ले लिया था। साथ ही अदिति शर्मा (Aditi Sharma) पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के भी आरोप लगे थे, लेकिन इन आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था। तलाक के करीब डेढ़ महीने बाद अदिति शर्मा की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटती नजर आ रही है। दरअसल, अदिति शर्मा के हाथ स्टार प्लस का हिट सीरियल रहा है।
अदिति शर्मा (Aditi Sharma) जल्द ही गुल खान के 'जादू तेरी नजर' में कदम रखने वाली हैं। शो में उनकी एंट्री की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है, लेकिन उनके किरदार से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। ऐसे में दर्शकों के मन में भी सवाल है कि वह विहान और गौरी को एक करेंगी या फिर उनके बीच नया तूफान खड़ा करेंगी। बता दें कि अदिति शर्मा पहले भी गुल खान के साथ सीरियल 'अपोलीना' में काम कर चुकी हैं।
अदिति शर्मा (Aditi Sharma) के अलावा 'जादू तेरी नजर' में एक्ट्रेस बरखा बिष्ट की भी एंट्री होने वाली है। वह सीरियल में महा-डायन के रूप में एंट्री करेंगी। 'जादू तेरी नजर' में बरखा बिष्ट का आना नया तूफान लेकर आएगा। बरखा बिष्ट का किरदार यानी महा-डायन के पास असीम काली शक्तियां और ताकत है जिससे विहान और गौरी को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि शो में दो नई एंट्री इसकी टीआरपी को क्या नया रुख देती है।
