Aditi Sharma Will Confront Abhineet Kaushik in Court: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ कि अदिति शर्मा शादीशुदा थी और उन्होंने अभिनीत कौशिक संग सात फेरे लिए थे। शादी के 4 महीने बीत जाने के बाद एक्ट्रेस अब तलाक लेने जा रही हैं। यही राज सामने आते ही हर कोई शॉक रह गया। पैरों तले लोगों की जमीन तब खिसकी जब एक्स पति अभिनीत ने एक्ट्रेस ने अफेयर का आरोप लगाया। जब हमने इस मामले पर अदिति से बात करनी चाही तो उन्होंने वैसे तो कोई बात करने से मना कर दिया। लेकिन बातों-बातों में एक्ट्रेस ये बताया कि वो मामले को कोर्ट में लेकर जा रही हैं।
टेली टॉक/जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने कहा कि मैं जवाब दूंगी, फिर अभिनीत जवाब देगा। मैं ये सब चीज और ना ही गंदगी मचाना चाहती हूं। मेरे लिए पये थोड़ा मुश्किल समय है जिसे मैं समझती हूं कि हर कोई अच्छी तरह समझ रहा है। हालांकि मैं अभी इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि ये मामला कोर्ट में जाएगा। वहां सॉल्व होगा सब चीज। जहां ये मामला बना है वहीं सुलझेगा भी। ये कोई मीडिया ट्रायल नहीं है, इसलिए मैं प्रेफर करूंगी कि अभी कुछ ना बोलूं।'
अदिति की बात से साफ हो गया है कि वो अभिनीत कौशिक द्वारा लगाए गए इल्जामों को लेकर कोर्ट का दरवाजा जल्द ही खटखटाने वाली हैं। बता दें पिछले साल 12 नवंबर को घरवालों की मौजूदगी में अदिति शर्मा ने चार दीवारी के भीतर सात फेरे लिए थे। आपसी मतभेत के चलते अदिति शर्मा ने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। अभिनीत ने इल्जाम लगाया कि अदिति का अपने को एक्टर समर्थ्य गुप्ता संग अफेयर चल रहा है।
