टीवी मसाला

राखी सावंत की सौतन तनु चंदेल ने बताया अपने और आदिल के रिश्ते का सच, यूजर्स बोले- झूठी की झूठ जल्द सामने आएगा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2023, 07:55 PM IST

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने कहा है कि आदिल की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेंग्नेंट हैं। राखी ने आदिल की गर्लफ्रेंड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब तनु चंदेल ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात कही है।

Image

rakhi sawant and adil khan durrani (credit pic: social media)

राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी और आदिल की शादी टूटने के कगार पर है। राखी ने अपने पति के खिलाफ केस किया है, जिसके बाद से आदिल जेल में बंद है। आदिल की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। राखी ने अपने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि आदिल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मुझे धोखा दिया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि तनु प्रेग्नेंट हैं। आदिल की कथित गर्लफ्रेंड तनु पहली बार मीडिया के सामने आईं। तनु ने राखी के मैटर में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हूं। ये राखी का मैटर है। मैं जानती हूं कि मैंने क्या किया है। मेरी राखी से 2 या 3 बार मुलाकात हुई है और उस दौरान मैंने उससे बहुत प्यार से बात की है।

तुन ने अपने ऊपर लगाए आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो तो मोदी जी के बारे में भी कुछ भी हो बोलती है। तुन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

आदिल की गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी

एक यूजर ने लिखा, ये बत्तख कौन है। दूसरे यूजर ने लिखा, आप लोग इस औरत को इतना महत्व क्यों दे रहे हैं, ये बस लाइमलाइट लेना चाहती है। तीसरे यूजर ने लिखा, इसके चेहरे से दिख रहा है ये झूठ बोल रही है। चौथे यूजर ने लिखा, ये झूठी है। कई यूजर्स का कहना है कि राखी ने आदिल और इसे फेमस कर दिया।

राखी ने मीडिया के सामने कहा था कि आदिल की गर्लफ्रेंड तनु प्रेग्नेंट हैं और आदिल जेल से आने के बाद इससे शादी करेगा। मैं आदिल की पत्नी हूं और उसने मेरे साथ बेबी प्लान करने का वादा किया था। राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था जब मैं बिग बॉस मराठी में थी, तब दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। इसके बाद आदिल और तनु का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article