टीवी मसाला

सना खान ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2023, 04:11 PM IST

सना खान ने शोबिज को छोड़कर धर्म की राह अपना ली है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया था। एक्ट्रेस ने इसी के साथ बताया आखिर क्यों उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहने का फैसला लिया था।

Image

sana khan (credit pic: social media)

साल 2020 में एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) नेशोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने धर्म की राह को चुना है। सना ने शोबिज छोड़ने के बाद नवंबर 2020 में अनस सैयद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि वो किसी तरह के लालच में नहीं आना चाहती हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि लालच हमारे अंदर का शैतान है और उससे लड़ना बहुत ही मुश्किल होता है। मैं अब धर्म की राह पर चल चुकी हूं। एक्ट्रेस ने पहली बार बताया कि आखिर उन्होंने शोबिज की दुनिया को अलविदा क्यों कहा।

सना ने बताया क्यों छोड़ी ग्लैमर इंडस्ट्री

सना खान ने कहा कि साल 2019 मेरी जिंदगी का मुश्किल समय था। मुझे याद है कि वो रमजान के आखिरी दिन थे। मैं उन दिनों में जलती हुई चिताएं देखती थी। मैं खुद को उसके अंदर बंद पाती थी। मैं मदद के लिए चिल्लाती रहती थी। मैं रात को सो नहीं पाती थी। मुझे शुरुआत में लगा कि ये बुरा सपना है। लेकिन जब ये चीजें लगातार 10 दिनों तक होती रही तो मेरे अंदर कई बदलाव आए। मैंने सबसे पहले टीवी इंडस्ट्री छोड़ी। इसके बाद मैं हिजाब पहनने लगी।। मैं अपनी मां से भी अलग रहने लगी थी। मुझे उस समय खतरों के खिलाड़ी 10 ऑफर हुआ था। अनस को कई दिक्कत नहीं थी लेकिन मैं खुद ही ये शो नहीं करना चाहती थी।

सना खान ने खतरों के खिलाड़ी 6 में हिस्सा लिया था। इस सीजन को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। एक्ट्रेस को 4 साल बाद फिर से खतरों के खिलाड़ी का दसवां सीजन ऑफर हुआ था। एक्ट्रेस ने इस सीजन को करने से मना कर दिया था। सना को साल 2007 में बिल्लो रानी गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस ने जय हो, टायलेट एक प्रेम कथा और वजह तुम हो जैसी फिल्मों में काम किया था। सना बिग बॉस 6 में भी हिस्सा लिया था और फाइनलिस्ट बनी थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article