Abhishek Malhan Break Silence On Negative PR Controversy: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां 'बिग बॉस ओटीटी 2' में दोनों के बीच जबरदस्त प्रतियोगिता थी तो वहीं घर से बाहर आने के बाद भी उनके बीच मुकाबला जारी है। दोनों के फैंस भी एक-दूजे से भिड़ने से पीछे नहीं हटते। वहीं अब अभिषेक मल्हान पर यह आरोप भी लग रहा है कि उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को नीचा दिखाने के लिए नेगेटिव पीआर का सहारा लिया है।
अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) पर लगे आरोपों को लेकर एल्विश यादव (Elvish Yadav)ने नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता ने बिना नाम लिये अभिषेक मल्हान और उनके मैनेजर पर तंज कसा। एल्विश यादव ने अपने वीडियो में लिखा, "जिस एक आदमी की मैं बात कर रहा हूं ना उसे बहुत दिनों से देख रहा हूं मैं। पता भी नहीं चलेगा कि कहां गया, घर से उठा ले जाएंगे। इसे धमकी मत समझ लेना। हमसे पंगा लेने से पहले 100 दफा सोच लिया करो।"
नेगेटिव पीआर विवाद पर अभिषेक मल्हान ने तोड़ी चुप्पी
नेगेटिव पीआर कॉन्ट्रोवर्सी पर अब अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 25 लाख रुपये चुकाने की बात पर कहा कि मैं किसी को 25 रुपये न दूं। पैपराजियों से बात करते हुए अभिषेक मल्हान ने कहा, "मैं आज तक अपनी पॉजिटिव पीआर नहीं कर पाया तो किसी की नेगेटिव पीआर क्यों करूंगा। रही बात 25 लाख रुपये देकर रायता फैलाने की तो मैं किसी को 25 रुपये न दूं।" अभिषेक मल्हान ने बताया कि उन्होंने खुद एल्विश से उनका हाल जाना। फुकरा इंसान का मानना है कि एल्विश ये बातें किसी और के लिए कह रहे हैं।
