टीवी मसाला

'बिग बॉस' रियलिटी शो है और सच बाहर आ जाएगा...'- अभिषेक बजाज पर एक्स-पत्नी ने कसा तंज, ट्रोल्स को भी दिया करारा जवाब

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Wife Jibe On Him: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के अभिषेक बजाज इन दिनों एक्स पत्नी के कारण चर्चा में आ गए हैं। एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं हाल ही में आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर भी अभिषेक को निशाने पर लिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- आकांक्षा जिंदल फेसबुक, अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Wife Jibe On Him: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के हर कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से चर्चा मे बने रहते हैं। अपनी गेम के लिए तो कंटेस्टेंट्स सुर्खियां बटोरते ही हैं। लेकिन कुछ घरवाले ऐसे भी हैं, जिनके बिग बॉस में जाने के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े राज सामने आने शुरू हो गए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक बजाज का भी नाम शामिल है। अभिषेक बजाज की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में उनपर चीट करने का आरोप लगाया। आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) ने कहा कि उनके पास अभिषेक के स्क्रीनशॉट्स भी हैं। हालांकि इस इंटरव्यू के बाद लोगों ने आकांक्षा जिंदल को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर न केवल ट्रोल्स की क्लास लगाई। बल्कि अभिषेक बजाज पर भी तंज कसा।

आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) ने अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के फैंस को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "फेक एकाउंट्स, लोग और वो फैन जो किसी को आंखों पर पट्टी बांधकर फॉलो करते हैं, बकवास करना बंद करें क्योंकि आपमें से कोई भी सच नहीं जानता और न ही सच सुनने के लिए तैयार है। ये उन लड़कियों के लिए है जो ऐसे इंसान के जाल में पहले ही फंस चुकी हैं। जो आगे भी गलत वजहों से इन चीजों में उलझ सकती हैं। सिर्फ मजे के लिए ही ये सब न बनाएं। ये जंग नहीं है, बस मैं उन लड़कियों और उनके माता-पिता को जागरूक करना चाहती हूं। सच बताऊं तो मैं बहुत खुश हूं और अच्छी जिंदगी जीने के लिए अच्छा कमा रही हूं, क्योंकि मैं मेहनत करती हूं और कैसा फेम?"

आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के फैंस को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "बिग बॉस' सिर्फ एक शो है, तो ये एक रियलिटी शो है, तो ये उम्मीद भी बनाएं रखें कि सच्चाई बाहर आएगी। मैं हर उस लड़की के लिए खड़ी हूं जो इस्तेमाल की गई हो और मेरे पास आकर ये बताए कि उसे भी उसी तरह से चोट पहुंचाई गई है। भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से, मैं कर्मों में विश्वास रखती हूं। मैंने पहले ही चीजें जाने दी थीं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article