टीवी मसाला

पत्नी रुबीना दिलैक संग फोटो क्यों नहीं शेयर करते हैं अभिनव शुक्ला, एक्टर ने दिया सीधा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 29, 2023, 12:28 PM IST

Rubina- Abhinav: अभिनव शुक्ला अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। एक्टर से फैंस ने पूछा कि आखिर आप क्यों रुबीना दिलैक के साथ कोई फोटो शेयर नहीं करते हैं। इस पर अभिनव ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।

Image

Abhinav Shukla and Rubina Dilaik (credit pic: instagram)

टीवी के पॉवर कपल अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल जल्द माता- पिता बनने वाले है। दोनों अभी बेबीमून पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। अभिनव सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के कुछ सवालों के जवाव दिए हैं। ज्यादातर लोगों ने पूछा था कि आखिर क्यों अभिनव रुबीना के साथ फोटो फोटो या वीडियो शेयर नहीं करते हैं।

एक्टर ने कहा कि मैं अपनी लाइफ के हर पल को सोशल मीडिया पर दिखाने में यकीन नहीं रखता हूं। मैं अपनी वाइफ को सबसे ज्यादा सपोर्ट करता हूं। मैं इन चीजों को सोशल मीडिया पर नहीं दिखा सकता हूं। ये बात हम दोनों जानते हैं कि हम एक- दूसरे के लिए काफी है।

रुबीना संग फोटो शेयर नहीं करने पर अभिनव ने तोड़ी चुप्पी

एक यूजर ने अभिनव से पूछा कि क्या आप अब काम नहीं कर रहे हैं। इस पर एक्टर ने कहा कि वो जरूरी प्रोजेक्ट में बिजी हैं। जब सही समय आएगा तो वो उन प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलासा करेंगे। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं वर्कहॉलिक नहीं हूं। मुझे काम के बाद बीच किनारे कैंपिंग करना ज्यादा पसंद है। फैंस से पूछा आप अपनी फैमिली के साथ भी फोटो शेयर नहीं करती हैं। एक्टर ने कहा कि मेरी फैमिली कैमरा फ्रेंडली नहीं है। रुबिना ने 17 सितंबर को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article