टीवी मसाला

अब्दु रोजिक और निमृत कौर के बीच शुरू हुई कोल्ड वॉर, Bigg Boss 16 में बनी नई राइवल जोड़ी!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 27, 2022, 09:06 AM IST

Abdu Rozik and Nimrit Kaur Ahluwalia Latest Bigg Boss 16 Update: बिग बॉस में एक नई राइवलरी भी देखने को मिल रही है। घर में एक ऐसी जोड़ी है जो पहले बहुत अच्छी दोस्त थी लेकिन अब दुश्मन बनती नजर आ रही है! ये कोई और नहीं निम्रत कौर आहलूवालिया और अब्दु रोजिक हैं।

Image

Abdu Rozik and Nimrit Kaur Ahluwalia

Bigg Boss 16 new Cold war begin: बिग बॉस 16(Bigg Boss 16) में इस बार भी जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस वीक काफी कुछ बड़ा हुआ, जिसमें एक तरफ तो सारे घरवालों ने मिलकर अंकित गुप्ता को शो से बाहर निकाल दिया तो दूसरी तरफ सबके प्यारे कंटेस्टेंट अब्दु की शो में वापसी हुई है। इसके साथ ही बिग बॉस ने घरवालों को एक स्पेशल तोहफा दिया है। घर में एक कुत्ता (सेंट बर्नार्ड) आया है। बिग बॉस ने बताया कि वो घर में एक नया सदस्य है, उनका नाम महीन है। हालांकि इन सबके बीच बिग बॉस में एक नई राइवलरी भी देखने को मिल रही है। घर में एक ऐसी जोड़ी है जो पहले बहुत अच्छी दोस्त थी लेकिन अब दुश्मन बनती नजर आ रही है!

जैसा कि हमने देखा बिग बॉस के घर में अब्दु रोजिक की एंट्री से साजिद खान की मंडली काफी ज्यादा खुश है। लेकिन अब अब्दु का एटीट्यूड निमृत के लिए पूरी तरह बदल गया है। पहले जब अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में थे तब वह निमृत कौर अहलूवालिया के सबसे अच्छे दोस्त थे लेकिन अब इनके बीच चीजें खराब हो रही हैं।

श्रीजिता डे और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखने को मिल रहा है कि कैप्टन रूम में बैठी हुईं निमृत, श्रीजिता से अब्दु के बारे में बात करती हैं। वह श्रीजिता को बता रही हैं कि अब्दु अलग तरह से बिहेव कर रहा है। निमृत कहती हैं, 'मुझे अब्दु से थोड़ी कोल्ड वाइब्स आ रही हैं। मैंने बहुत कोशिश की नॉर्मल रहने की। मैंने एक दोस्त खो दिया।' निमृत की इस बात पर श्रीजिता भी कहती हैं कि अब वो पहले जैसा नहीं रहेगा।

आपको बताते चलें बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक ने निमृत कौर अहलूवालिया से अपने प्यार का इजहार किया था। शो में कई बार वो कुछ ऐसी चीजें करते थे, जिससे सभी को अंदाजा हो गया था कि अब्दु, निमृत से प्यार करते हैं। साथ ही निमृत के बर्थडे पर अब्दु ने अपनी पीठ पर हार्ट बनवाकर उनको आईलवयू लिखा था। हालांकि, जब अब्दु शो से बाहर गए थे तब दोनों के बीच छोटा सा बवाल हुआ था, तब निमृत ने साफ कहा था कि अब्दु उनका एक दोस्त है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article