टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक बने दिल टूटे आशिक? घर में वापसी के साथ ही किया निमृत कौर को इग्नोर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 08:06 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अब्दु रोजिक की वापसी हो गई हैं। हालांकि घर में एंट्री के बाद से ही अब्दु ने अपना नया गेम प्लान फॉलो करना शुरू कर दिया है। वह अपनी पुरानी दोस्त निमृत कौर आहलूवालिया को इग्नोर कर उनसे दूरियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Image

Abdu Rozik and Nimrit Kaur Ahluwalia

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस में हुए छोटे भाईजान की वापसी।
  • अब्दु रोजिक ने घर में आते ही निमृत को किया इग्नोर।
  • साजिद खान ने भी दूरियां बनाना चाहते हैं अब्दु रोजिक।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की बिग बॉस 16 के घर में वापसी हो गई है। वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में घर वालों में छोटे भाईजान का स्वागत बड़े धूम-धाम से किया है। इस बीच सभी कंटेस्टेंट के चेहरों पर अब्दु को घर में वापस देख बड़ी सी मुस्कान भी नजर आ रही है। इस बीच साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और निमृत कौर आहलूवालिया, छोटे भाईजान की एंट्री से सबसे ज्यादा खुश हैं। हालांकि घर में वापसी के साथ ही अब्दु के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने अपनी दोस्त या कहे क्रश निमृत कौर को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। ऐसा लग रहा है मानो घर से बाहर रहने के बाद अब अब्दु अपना नया गेम प्लान बनाकर आए हैं।

साजिद और निमृत को अब्दु ने किया इग्नोर

इस बीच अब्दु की एंट्री के साथ ही उनका नया गेम प्लान भी ऑडियंस को नजर आने लगा है। जैसे ही अब्दु बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हैं तो सलमान खान का एक फेमस डॉयलोग ‘स्वागत नहीं करोगे हमारा’ अब्दु की आवाज में सुनाई देता है। जिसके बाद सारे घर वाले काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और गेट की तरफ तेजी से भागते हैं। ऐसे में जब अब्दु सभी कंटेस्टेंट से मिल रहे होते हैं तो उनके बिहेवियर में एक बदलाव देखने को मिलता है। वह अपनी क्लोज फ्रेंड निमृत से अलग तरीके से व्यवहार करने लगते हैं। जो खुद निमृत को भी अजीब लगता है और वह इस बात को सभी के सामने भी रखती हैं कि अब्दु मुझे इग्नोर कर रहा है।

साजिद खान ने भी बनाएंगे दूरियां

इसके साथ ही अब बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अब्दु रोजिक, साजिद और निमृत दोनों से दूरियां बनाने वाले हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय शिव ठाकरे के साथ ही बिताते दिखेंगे। इसके साथ ही कई फैंस का मानना है कि निमृत को इग्नोर कर अब्दु सही गेम प्लान पर चल रहे हैं। इसमें आपकी क्या राय है?

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article