टीवी मसाला

Aamir Khan से जुड़ी ये खास शख्स TV पर करने जा रही हैं डेब्यू, शाहरुख खान संग भी कर चुकी है काम

Aamir Khan's sister Nikhat Khan is going to debut on TV: टीवी की दुनिया में जल्द ही बॉलीवुड की एक हसीना डेब्यू करने वाली हैं। बता दें की ये हसीना शाहरुख खान संग भी काम कर चुकी हैं और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान संग भी उसका रिश्ता काफी गहरा है। आइए देखते हैं।

Image

Aamir Khan's sister Nikhat Khan is going to debut on TV

Aamir Khan's sister Nikhat Khan is going to debut on TV: टीवी की दुनिया बहुत से नए-नए कलाकार जन्म लेते हैं और अपने अभिनय से फैंस का दिल लूट जाते हैं। इन कलाकारों में कुछ नाम ऐसे भी होते हैं जो पहले बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन अब छोटे पर्दे पर अपना दम खम दिखाना चाहते हैं। जी हाँ! आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन अब वह टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें की इस हसीना ने शहरुख खान संग भी काम किया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

निखत खान (Nikhat Khan) जो एक्ट्रेस, मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर भी रह चुकी है, जल्द ही टीवी के एक सीरीयल 'दिवानीयत' से डेब्यू करने के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं। बता दें की निखत बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बड़ी बहन हैं। इस टीवी शो में निखत खान, 'विजेंद्र कुमेरिया और कृतिका सिंह यादव के साथ मैन लीड केरैक्टर में नजर आएंगी। अब निखत खान के टीवी डेब्यू पर भाई आमिर खान ने प्यार लुटाया है।

आमिर खान ने अपनी बहन निखत खान को प्रेज करते हुए दिल छू लेने वाली भावना व्यक्त की है। आमिर खान ने लिखा, "मेरी प्यारी बहन निखत खान को मेरा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं, क्योंकि वह स्टार प्लस के नए शो दीवानियत में स्क्रीन पर छाने वाली हैं! शो में आपको चमकता हुआ देखकर बहुत गर्व है। आपकी नई यात्रा में आपको सफलता, प्यार और खुशी की शुभकामनाएं!"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article