निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ना केवल तारीफ और प्यार बटोरा बल्कि मजबूत कहानी दिखाकर लोगों का दिल भी जीता है। 20 जून को जाने-माने पीआर सुरेश पीआरओ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यश की ब्लॉकबस्टर का री-रिलीज पोस्टर शेयर किया और लिखा, "केजीएफ: चैप्टर 1 21 जून को तेलुगु राज्यों में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रहा है।" इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी खुश है और फिल्म के फिर से रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। केजीएफ के री-रिलीज की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस को एक बार फिर अपने रॉकी भाई को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
दुनिया का शक्तिशाली व्यक्ति
केजीएफ: चैप्टर 1 की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी मां की आखिरी इच्छा को पूरा करना चाहता है कि और अपनी मां के मरने से पहले वह दुनिया का सबसे अमीर और सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होना चाहता है। रॉकी भाई को अपनी मां के सपने को पूरा करने का अवसर मिलता है, लेकिन उसे कई अन्य लोगों का सामना करना पड़ता है, जिनका सपना भी यही है कि वे दूनिया में राज करना चाहते हैं। यश के अलावा इस एक्शन थ्रिलर में श्रीनिधि शेट्टी, गरुड़ राम, अनंत नाग, अर्चना जोइस, अच्युत कुमार, मालविका अविनाश, बी.एस. अविनाश और कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 21 दिसंबर, 2018 में रिलीज हुई थी।
