Yash New Upcoming Movie: साउथ के जाने-माने सितारे यश (Yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यश एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। एक्टर यश की फिल्मों को लेकर अपडेट भी सामने आते रहते हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इन सब के बीच यश का नाम एक और फिल्म के साथ जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद यश के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। तो चलिए जानते हैं एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
यश के हाथ लगी बड़ी फिल्म
एक्टर यश एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह यश की नई अपकमिंग फिल्म है। 123 तेलुगु के मुताबिक, यश पहले तमिल फिल्ममेकर पीएस मिथरन (PS Mithran) के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए बातचीत कर रहे थे। मिथरन ने यश के लिए एक एक्सपेरिमेंटल साइ-फाई थ्रिलर स्क्रिप्ट लिखी है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो यश 2026 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस प्रोजेक्ट के बाद वो प्रशांत नील (Prashanth Neel) के साथ 'केजीएफ चैप्टर 3' (KGF Chapter 3) के लिए काम करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। यश के लिए ये फिल्म एकदम अलग तरीके की होने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि यश और पीएस मिथरन की इस फिल्म को लेकर कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे यश
साउथ एक्टर यश इस फिल्म के अलावा अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यश की अपकमिंग फिल्मों में बॉलीवुड की 'रामायण' (Ramayana) और साउथ की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown-ups) का नाम शामिल है। यश के साथ फिल्म रामायण में सई पल्लवी (Sai Pallavi), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सनी देओल (Sunny Deol) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यश और पीएस मिथरन की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
