वेब सीरीज

मन्नत में घुसा 8 फीट लंबा सांप, Shah Rukh Khan के घर मचा हड़कंप

Snake Found At Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के घर नागपंचमी पर दो सांप दिखाई दिये। हालांकि जानकारी मिलते ही टीम ने सांप को रेस्क्यू कर लिया।

Image

Shah Rukh Khan के घर में मिला 8 फीट लंबा सांप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Snake Found At Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करने के लिए विवादों में घिरे हुए हैं। इस सिलसिले में उन्हें एफडीए की ओर से कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है। लेकिन इन सबसे इतर शाहरुख खान के घर में एक और बवाल हो गया है। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के आलीशान बंगले मन्नत में दो सांपों को देखा गया, जिसमें से एक सांप करीब 8 फीट लंबा था। हालांकि रेस्क्यू टीम को तुरंत इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद सांप को पकड़कर वापस जंगल में पहुंचा दिया गया। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान के घर पर नागपंचमी के दिन सांप को देखा गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn-Shah Rukh Khan पर सरकार के डंडे से खुश हुए TV के शक्तिमान, लताड़ते हुए बोले- शर्म आती है ये देखकर

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सांप मिलते ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। विक्की दुबे नाम के स्नेक रेस्क्यूअर को रात 8 बजे सूचना मिली कि दो सांप शाहरुख खान के घर में देखे गए हैं। वहीं कॉल के बाद विक्की दुबे ने इस मामले की खबर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट राउंड ऑफिसर दीपक दादा गायकवाड को दी। टीम ने शाहरुख खान के घर पहुंचते ही सीढ़ियों के पास धामन सांप पाया, जो कि विषहीन होता है। हालांकि टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ उसे रेस्क्यू किया और वापस जंगल में पहुंचा दिया। खबरों की मानें तो एक सांप 8 फीट लंबा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे Shah Rukh Khan, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ, FDA ने भेजा नोटिस
    Shah Rukh Khan के घर मिला सांप

    Shah Rukh Khan के घर मिला सांप

      मन्नत (Mannat) में मिले एक सांप को जहां रेस्क्यू टीम ने जंगल पहुंचा दिया तो वहीं दूसरा सांप बंगले से भाग गया। वहीं मन्नत में मौजूद लोगों को विक्की दुबे ने बताया कि उन्हें डरने की कोई भी जरूरत नहीं है। बता दें कि इसी साल सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी सांप पाया गया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article