साउथ मूवीज

शादी के बाद फिल्मी करियर को बाय-बाय बोल देंगी Sobhita Dhulipala? होने वाले पति नागा चैतन्य ने बताई सच्चाई

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 04 दिसंबर को शादी रचाने वाले हैं। कपल कई सालों तक डेट करने के बाद अब एक होने जा रहे हैं। इसी बीच होने वाले दुल्हन नागा चैतन्य ने शोभिता को लेकर कुछ बात कही है। आइए जानते है कि नागा ने क्या कहा है।

Image

Sobhita Dhulipala

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 04 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपने शादी के रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में शोभिता धुलिपाला बहुत प्यारी लग रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान होने वाले दुल्हे नागा चैतन्य ने खुलासा किया है कि उनकी होने वाली पत्नी शादी के बाद फिल्मी करियर को अलविदा बोलेगी की नहीं।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। फैंस कपल को एक होता देखने का इंतजार कर रहे हैं। कपल कुछ साल डेट करने के बाद अब एक होने जा रहे हैं। इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने अपनी शादी के बारे में बात कही है। इंटरव्यू के दौरान जब नागा चैतन्य से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी होने वाली पत्नी फिल्मों में काम करेंगी की नहीं। इस पर एक्टर ने जवाब दिया-"'हां बिल्कुल फिल्मों में नजर आएंगी।" फैंस एक्टर की ये बात सुनकर बहुत बहुत खुश हो रहे हैं।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन कपल का चार साल के बाद तलाक हो गया था। सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता को डेट करना शुरू कर दिया था। अब कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 08 अगस्त को कपल ने शादी की थी। नागा चैतन्य का अगला प्रोजेक्ट 'थंडेल' है, जो 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाला है। वहीं शोभिता को आखिरी बार 'लव, सितारा' और एमी-नामांकित शो 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article