साउथ मूवीज

Throwback: नागा चैतन्य संग तलाक के बाद यूं बिखर गईं थी Samantha Ruth Prabhu, सच्चाई बताकर बोली-'मौत जैसी...'

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। सामंथा रूथ प्रभु के एक्स पति नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता के साथ शादी रचाने वाले हैं। इसी बीच सामंथा का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो तलाक के बाद अपना हाल बता रही हैं और अपनी दिल की बात बोल रही हैं।

Image

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। सामंथा के एक्स पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) कल यानी 4 दिसंबर 2024 को शोभिता के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच सामंथा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो तलाक के बाद अपनी दिल की बात बता रही हैं। सामंथा रूथ प्रभु तलाक के बाद बहुत ज्यादा बिखार गईं थी। अभी तक एक्ट्रेस तलाक के सदमे से पूरा तरह से बाहर नहीं निकल पाईं है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने तलाक के बाद क्या कहा था।

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि तलाक के बाद उन्हें शुरू में लगा था कि वे मर जाएंगी और अब उन्हें इस पर काबू पाकर खुद पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि जब कोई अपनी भावनाओं को बताता है और उन्हें समझता है और उन्हें स्वीकार करता है तो उनकी आधी समस्या हल हो जाती है।

टूटकर मर ही जाऊंगी

सामंथा ने बताया था कि- "मुझे पता है कि मैं अभी अपना जीवन जीने जा रही हूँ। मुझे मेरी पर्सनल लाइफ में जिन सभी मुद्दों का सामना करना पड़ा मैं इस बात से हैरान हूँ कि मैं कितनी मजबूत हूं। मुझे लगता था कि मैं कमजोर हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे लगता था कि में तलाक के बाद टूटकर मर ही जाऊंगी। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतनी मजबूत हो सकती हूं। आज मुझे इस बात पर बहुत गर्व है।

कपल कहां लेंगे सात फेरे

सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी, लेकिन कपल की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। चार साल की शादी के बाद 2021 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता को डेट करना शुरू कर दिया था। अब नागा चैतन्य और शोभिता एक होने वाले हैं। बता दें कपल ने 08 अगस्त को सगाई की थी। दोनों की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी, जो नागाचैतन्य के दादा दिवंगत सुपरस्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा बनाया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article