साउथ मूवीज

41 की उम्र में कुंवारी तृषा कृष्णन कब बनेगी दुल्हन? शादी पर दिया ऐसा जवाब हैरान रह गए सब

एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन 41 साल की हैं लेकिन वो आज भी सिंगल हैं, उन्होंने शादी नहीं की है। फैंस एक्ट्रेस के शादी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर ऐसा जवाब दिया है, जिसे सुनने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं।

Image

Trisha Krishnan

तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में एक हैं। एक्ट्रेस अब सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस की उम्र 41 हो गई है, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं है। अब फैंस एक्ट्रेस के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे है, लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान शादी पर ऐसा जवाब दिया है जिसे सुनकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं।

तृषा कृष्णन का ए-लिस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में फिल्म ठग लाइफ के लिए आयोजित एक प्रेस मीट में तृषा कृष्णन से शादी को लेकर सवाल किया था। एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी चौंक गए। तृषा कृष्णन ने कहा-"मैं शादी में विश्वास नहीं रखती। अगर ऐसा होता है तो ठीक है, अगर नहीं भी होता है तो भी ठीक है।"

तृषा कृष्णन कर रही इस एक्टर को डेट

रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय से तृषा कृष्णन का नाम शादीशुदा एक्टर थलापति विजय से जोड़ा जा रहा है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स ने कभी भी इन अफवाहों पर जवाब नहीं दिया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक साड़ी वाली तस्वीर शेयर की थी। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था-"प्यार हमेशा जीतता है। जिसके बाद फैंस अनुमान लगाने लगे थे कि एक्ट्रेस साड़ी करने वाली है। एक्ट्रेस जल्द ही ठग लाइफ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास चिरंजीवी की विश्वम्भरा में नजर आएंगी और आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित सूर्या के साथ एक फिल्म भी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article