साउथ मूवीज

कब शुरू होगी लोकेश कनगराज के साथ आमिर खान की फिल्म की शूटिंग? एक्टर ने किया खुलासा

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। यह फिल्म उनके दिल के करीब है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने अपनी अगली फिल्म यानी लोकेश कनगराज के साथ फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी है।

Image

Aamir Khan film

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान इन दिनों अपनी लोकेश कनगराज के साथ वाली फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब शूरू होने वाली है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने कहा, "लोकेश और मैं साथ में एक फिल्म कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल बनेगी। वह अभी कैथी के साथ एक फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसलिए, अगले साल अगस्त-सितंबर में हम इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।" इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के में होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से सुपरहीरो फिल्म है। एक्टर ने बताया-"लोकेश और मैं साथ में एक फिल्म कर रहे हैं। यह एक सुपरहीरो फिल्म है - एक बड़े पैमाने पर एक्शन फिल्म। फिल्म 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होगी। हम दोनों ने इसे साइन कर लिया है। मैं इसके बारे में और कुछ नहीं बता सकता।"

कितने स्क्रीन पर होगी रिलीज

आमिर अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। यह फिल्म उनके दिल के करीब है। 'सितारे जमीन पर' शुरू में लगभग 1,250 स्क्रीन पर रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल करती है।

इस फिल्म में आमिर खान डिसेबल बच्चों के कोच के रूप में नजर आएंगे। वही जेनेलिया डिसूजा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में 10 नए सितारे भी दिखाई देंगे। जिसमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्णन वर्मा, वेदांत शर्मा, नमन मिश्रा, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर, और आयुष भंसाली शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article