Jaat: सनी देओल (Sunny Deol) की 'जाट' (Jaat) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से सनी देओल और रणदीप हुड्डा बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाले हैं। इस फिल्म को हिंदी भाषा के अलावा तेलुगु में भी रिलीज किया जा रहा है। आइए जानते है कि कब तेलुगु में जाट रिलीज होने वाली है।
सनी देओल की 'जाट' को एक शानदार एक्शन ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म का निर्देशन तेलुगु सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इसी कारण इस फिल्म को तेलुगु इंडस्ट्री में भी रिलीज किया जाएगा। तेलुगु फैंस भी इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार 'जाट' का तेलुगु डब वर्जन रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन यह हिंदी रिलीज के बाद रिलीज किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि वर्जन को 17 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बस कुछ ही दिनों में फैंस इसका एलान कर सकते हैं।
ये सितारे आएंगे नजर
जाट में दमदार सितारे नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म में रेजिना कैसंड्रा, सायमी खेर, स्वरूपा घोष और विनीत कुमार सिंह भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को हिंदी में रिलीज होगी।
