Vicky Kaushal in Talks for Velpari: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि शंकर द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली फिल्म 'वेलपारी' में धनुष को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के सेकंड लीड के लिए निर्माताओं ने रणवीर सिंह के साथ बात की थी। लेटेस्ट रिपोर्ट बताती हैं कि शंकर के निर्देशन में बनने जा रही है इस मूवी में अब धनुष के को-स्टार के तौर पर रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने रिप्लेस किया है।
धनुष संग बन सकती है विक्की कौशल की जोड़ी
वलाई पेचु की एक रिपोर्ट के अनुसार शंकर और फिल्म 'वेलपरी' के लिए मेकर्स ने अब विक्की कौशल से बातचीत की है। पहले अफवाहें थीं कि रणवीर सिंह को-स्टार की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि विक्की कौशल को इस रोल के लिए फाइनल किया है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर धनुष इस मूवी के लिए फाइनल हैं।
बताते चलें 'वेलपरी' सु वेंकटेशन के उपन्यास 'वीर युग नायकन वेल परी' पर आधारित है। इस मूवी में धनुष और विक्की कौशल की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। शंकर के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'गेम चेंजर' थी, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं थी। फिलहाल इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा शंकर जल्द ही कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 3' को डायरेक्ट करने की घोषणा भी कर चुके हैं। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में अनिल कपूर ने ठुकराया था कैमियो का ऑफर !! अभिनेता बताई पूरी सच्चाई)
'वेलपरी' के अलावा धनुष को आने वाले दिनों में फिल्म 'कारा' में मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। 'पोर थोजिल' फेम विग्नेश राजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मामिता बैजू भी हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल आने वाले दिनों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे।
