साउथ मूवीज

Daaku Maharaaj डांस स्टेप विवाद पर उर्वशी रौतेला ने दी सफाई, बोलीं 'फिल्म साइन करने के बाद डायरेक्टर...'

बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने हाल ही में डाकू महाराज नाम की एक साउथ फिल्म की थी, जिसमें उन्होंने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एक डांस नम्बर किया था। इस डांस नम्बर में उनके डांस स्टेप की काफी आलोचना हुई थी। उर्वशी रौतेला ने फिल्म डाकू महाराज के बारे में बात करते हुए कहा है कि फिल्म साइन करने के बाद वो डायरेक्टर से सवाल नहीं करती हैं।

Image

Daaku Maharaaj

बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला को दर्शकों ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म डाकू महाराज में देखा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस सफल रही थी और इसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। सफलता प्राप्त करने वाली इस फिल्म की एक गाने को लेकर काफी आलोचना हुई थी, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण अदाकारा उर्वशी रौतेला के साथ अजीब-अजीब डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे थे। लोगों ने इन डांस स्टेप्स को देखकर कहा था कि नंदमुरी जिस उम्र में हैं, उसमें उन्हें उर्वशी के साथ ऐसे डांस स्टेप्स नहीं करने चाहिए थे क्योंकि ये उन पर शोभा नहीं दे रहे हैं। अदाकारा उर्वशी रौतेला को भी इन डांस स्टेप्स की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है। उर्वशी रौतेला ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो फिल्म साइन करने के बाद डायरेक्टर के सामने खुद को समर्पित कर देती हैं और उससे सवाल नहीं करती हैं।

अदाकारा उर्वशी रौतेला ने कहा है, 'मेरा इस पूरे विवाद पर सिर्फ इतना ही कहना है कि जब मैं फिल्म साइन करती हूं तो मैं डायरेक्टर में पूरा भरोसा दिखाती हूं। जब एक कैरेक्टर लिखा जाता है तो वो स्टोरी का हिस्सा होता है। एक कलाकार के तौर पर मैं डायरेक्टर के निर्देशों पर काम करना पसंद करती हूं न कि खुद के मन के हिसाब से मैं कुछ भी करना चाहती हूं। एक बार फिल्म साइन करने के बाद मैं डायरेक्टर से सवाल नहीं करती हूं।'

उर्वशी रौतेला ने आगे कहा, 'फिल्ममेकिंग का मतलब है कि आप सबके बारे में सोचें न कि सिर्फ अपने हिसाब से काम करें। डायरेक्टर शिप का कैप्टन होता है और कलाकारों को उसकी बात माननी चाहिए। उसका फैसला सबसे अहम होता है। डायरेक्टर को क्रिएटिव फ्रीडम बहुत जरूरी है, जो कलाकारों को उसे देनी चाहिए।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article