साउथ मूवीज

Upcoming South movies in September 2024: थलापति की GOAT से लेकर ये 6 फिल्में होगी रिलीज, एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा सितंबर

Upcoming South movies in September 2024: आने वाले दिन में साउथ की खास फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में विजय थलापति से लेकर जूनियर एनटीआर की फिल्में शामिल है। आइए जानते हैं कि साउथ की कौन-कौन सी फिल्में सितंबर में रिलीज होने वाली है।

Image

Upcoming South movies in September 2024

Upcoming South movies in September 2024: फिल्मों के शौकीन के लिए सितंबर का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। आने वाले दिन में साउथ की खास फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में विजय थलापति से लेकर जूनियर एनटीआर की फिल्में शामिल है। आइए जानते हैं कि साउथ की कौन-कौन सी फिल्में सितंबर में रिलीज होने वाली है।

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम5 सितंबर 2024
अजयंते रैंडम मोशनम12 सितंबर 2024
बज़ूका12 सितंबर 2024
धूम धाम13 सितंबर 2024
कार्की नानू बीए, एलएलबी27 सितंबर 2024
देवरा - पार्ट 127 सितंबर 2024
देवरा पार्ट 1

देवरा पार्ट 1 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ-साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से जान्हवी कपूर साउथ की फिल्मों में एंट्री करने वाली है। इस फिलम को कोराताला शिवा ने निर्देशित किया है।

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

तमिल फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बस कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को वेंकट प्रभु ने निर्देशित किया है। बता दें इस साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर में विजय थलापति डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 05 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है।

अजयंते रैंडम मोशनम

अजयंते रैंडम मोशनम (एआरएम) साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म में टोविनो थॉमस तीन रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म12 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article