साउथ मूवीज

Thangalaan की अनदेखी तस्वीर आई सामने, खून से लथपथ चेहरा देख आपका भी दहल जाएगा दिल

तंगलान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं और दर्शक चियान विक्रम और मालविका मोहनन की परफॉर्मेंस से इंप्रेस हो रहे हैं। हाल ही में मालविका ने तंगलान से चियान विक्रम के साथ अपनी एक अनदेखी फोटो शेयर की है।

Image

Thangalaan

तंगलान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। तंगलान स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में चियान विक्रम और मालविका मोहनन लीड रोल में हैं। फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं और दर्शक चियान विक्रम और मालविका मोहनन की परफॉर्मेंस से इंप्रेस हो रहे हैं। हाल ही में मालविका ने तंगलान से चियान विक्रम के साथ अपनी एक अनदेखी फोटो शेयर की है। जिसे देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा।

आप किसी भूमिका के लिए कितने पागल हो सकते है?

मालविका ने सोशल मीडिया पर तंगलान से चियान विक्रम के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनो एक्टर्स खून से लथपथ और गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "आप किसी भूमिका के लिए कितने पागल हो सकते हैं?"हम-तंगलान और आरती"

इन भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर 'तंगलान' 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 13.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ का कारोबार किया था। वही शानिवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल बिजनेस 23.80 करोड़ हो गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article