Trisha New Video: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha) लंबे समय बाद एयरपोर्ट पर नजर आईं और ये तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। खास बात ये है कि ये उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस है, तब से जब थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की शादी को लेकर विवाद और चर्चा चल रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है। तृषा कृष्णन के इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। इसकी वजह तृषा कृष्णन का लुक नहीं बल्कि ये वजह है। तो जानते हैं कि तृषा कृष्णन की इस वीडियो में क्या खास है।
तृषा कृष्णन नहीं दिया सवालों का जवाब
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह तृषा कृष्णन का एक नया वीडियो है। पीटीआई ने सोशल मीडिया पर तृषा कृष्णन का चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में तृषा कृष्णन सफेद टी-शर्ट, काली पैंट और डेनिम जैकेट में दिख रही हैं। उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए थे और हाथ में हैंडबैग लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जा रही थीं। वहां मौजूद रिपोर्टर्स ने तुरंत उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक रिपोर्टर ने खास तौर पर विजय की शादी में उनके साथ दिखने वाले विवाद के बारे में सवाल किया। लेकिन तृषा कृष्णन बिना जवाब दिए आगे निकल गईं, बस मुस्कुराईं और रिपोर्टर्स के पास से गुजरकर अंदर चली गईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें तृषा कृष्णन का वीडियो
थलापति विजय से जुड़ रहा है नाम
थालपति विजय के तलाक को लेकर जब से खबरे सामने आई है तब से एक्टर का नाम तृषा कृष्णन से जुड़ रहा है। अभी हाल ही में तृषा कृष्णन और थलापति विजय साथ में एक पार्टी में भी नजर आए थे। इसके बाद दोनों की शादी की अफवाह उड़ने लगी है। लेकिन आपको बता दें कि तृषा कृष्णन और थलापति विजय ने शादी की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। तृषा कृष्णन के इस वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
