साउथ मूवीज

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच तृषा कृष्णन संग पार्टी में पहुंचे थलपति विजय, वीडियो देख फैंस को लगा धक्का

Thalapathy Vijay Seen With Trisha Krishnan Amid Divorce Rumors: साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलपति विजय का हाल ही में चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर अपने लेटेस्ट वीडियो में तृषा कृष्णन संग पार्टी में नजर आए। थलपति विजय का वायरल वीडियो देख फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Thalapathy Vijay Seen With Trisha Krishnan Amid Divorce Rumors: साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलपति विजय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। थलपति विजय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल करती हैं। लेकिन इन दिनों थलपति विजय अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पत्नी संगीता ने उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। दोनों की शादी तलाक तक पहुंच चुकी है। एक्टर का नाम बीते कुछ दिनों से लगातार तृषा कृष्णन के साथ जुड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इन खबरों के बीच ही थलपति विजय हाल ही में एक पार्टी में तृषा कृष्णन संग नजर भी आए हैं।

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) का इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan)के साथ एक रिसेप्शन पार्टी में कदम रखते दिखाई दिये। थलपति विजय और तृषा कृष्णन का ये वीडियो कलपथी सुरेश के बेटे के रिसेप्शन का है। इस वीडियो में नजर आया कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन एक ही कार से उतरते हैं। जहां थलपति विजय पारंपरिक धोती व शर्ट में नजर आए तो वहीं तृषा कृष्णन ने भी साड़ी पहनी हुई थी। वीडियो में दोनों साथ में कपल के साथ पोज देते हुए दिखाई दिये। लेकिन इस वीडियो ने फैंस के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स तो ऐसे भी रहे, जिन्हें थलपति विजय के वीडियो पर यकीन तक नहीं हो पाया।

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "रुको, क्या ये सच में आज का है?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, अरे यार ये क्या हो रहा है। मैं अन्ना पर भरोसा करता था, लेकिन अब मुझे थोड़ा असहज महसूस हो रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "क्या, ये सच में हो रहा है? इन सब चीजों के बाद, क्या ये जानबूझकर साथ में नजर आ रहे हैं?"

थलपति विजय पर पत्नी ने लगाया था आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पत्नी संगीता ने उनपर आरोप लगाया था कि एक एक्ट्रेस के साथ उनके नाजायज संबंध थे। संगीता ने चेन्नई के चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में एक्टर के खिलाफ तलाक की याचिका तक दायर की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article