साउथ मूवीज

100 दिन बाद खून की होली खेलेगा Toxic, ईद पर दिखेगा यश का खूंखार अवतार

Toxic to release on EID 2026: अभिनेता यश की अपकमिंग मूवी लगातार चर्चा में है। केजीएफ सीरीज के बाद ग्लोबल स्टार बन चुके यश की टॉक्सिक का इंतजार हर कोई कर रहा है क्योंकि इसमें वो एक बार फिर से रॉकी भाई की तरह खूंखार अवतार में दिखेंगे। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही नया पोस्टर जारी किया है, जिसके साथ ही उन्होंने ईद 2026 बुक कर ली है।

Image

Image Source: Toxic Movie

Toxic to release on EID 2026: केजीएफ सीरीज के बाद साउथ स्टार यश ग्लोबल स्टार रॉकी भाई बन चुके हैं, जिनकी अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का इंतजार पूरी दुनिया को है। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स लगातार इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं ताक दर्शकों को सिनेमाघरों में एक ब्लॉकबस्टर मूवी मिल सके। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में इसकी रिलीज डेट का भी बड़ा हाथ होता है, इसी कारण मेकर्स ने अभी से ऐलान कर दिया है कि वो अपन मूवी 100 दिन के बाद रिलीज करेंगे। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि वो अपनी मूवी को ईद 2026 पर रिलीज करेंगे ताकि दर्शक बिना किसी झंझट और हॉलीडे की चिंता किए बना इसका लुत्फ उठा सकें। (इसे भी पढ़ें: आंखों में अंगारे, कान के पर्दे चीरती आवाज... Border 2 से रिलीज हुआ अहान शेट्टी का 1st Look)

ईद 2026 पर रिलीज होगी यश की टॉक्सिक, फैंस हुए एक्साइटेड

फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ ये साफ कर दिया है कि उनकी मूवी को लेकर जो अफवाहें फैल रही थीं कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है, वो सभी बेबुनियाद हैं। मेकर्स लगातार फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं और इसे ईद पर रिलीज करने के लिए कमर कसे हुए हैं। केजीएफ सीरीज के बाद से ही दर्शक यश को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। यही कारण है कि मेकर्स ने एक बड़ी रिलीज डेट अपने लिए बुक की है ताकि फिल्म को बम्पर ओपनिंग मिले और दर्शक हॉलीडे की चिंता किए बिना सिनेमाघरों का रुख करें।

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से होगी तगड़ी टक्कर

खबरों की मानें तो बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान को ईद 2026 पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। अपूर्वा ढोलकिया के डायरेक्शन में बन रही बैटल ऑप गलवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका भी पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जारी है। अब बैटल ऑफ गलवान और टॉक्सिक की टक्कर ईद पर होगी या नहीं, ये सलमान खान के ऐलान के बाद पक्का होगा। वैसे अगर ये दोनों फिल्में आपस में भिड़ती हैं तो आप किसका रुख करेंगे?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article