Ahan Shetty Look from Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स ने 9 दिसम्बर 2025 की सुबह सिनेमाप्रेमियों को बड़ा सरप्राइज दिया और एक्टर अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पेश किया। मेकर्स ने सुबह-सुबह सोशल मीडिया के जरिए अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर सिनेमाप्रेमियों के साथ साझा किया है। इस पोस्टर पर अहान शेट्टी हाथों में टैंक की की गन, आंखों में अंगार और कान के पर्दे चीर देने वाली आवाज के साथ दिखाई दे रहे हैं। अहान शेट्टी का ये लुक देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं और लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई सारे लोग तो इस पोस्टर को देखने के बाद उनकी तुलना सुनील शेट्टी से भी कर रहे हैं जो बॉर्डर में अहम किरदार प्ले कर चुके हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Kick*** स्पाई थ्रिलर...' धुरंधर देखकर उछल पड़े रणवीर शौरी, जमकर की तारीफ)
फैंस को पसंद आया अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर
जब से बॉर्डर 2 के मेकर्स ने अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है, लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अहान शेट्टी को अब तक भारतीय सिनेमा में जो पहचान नहीं मिली है, वो बॉर्डर 2 उन्हें दिलाएगी। एक फैन ने अहान की तारीफ में लिखा है, "क्या कमाल का फर्स्ट लुक पोस्टर है.... अहान की असली एंट्री तो अब होने जा रही है बॉलीवुड में।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "अहान शेट्टी अपने पापा सुनील शेट्टी की तरह ही नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि बॉर्डर 2 में अहान नहीं बल्कि अन्ना सुनील शेट्टी ही हैं।"
पापा सुनील शेट्टी से हो रही है अहान शेट्टी की तुलना
एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर में अहम रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें आज तक पहचाना जाता है। जब-जब सुनील शेट्टी की फिल्मों की बात होगी, लोगों को बॉर्डर 2 जरूर याद आएगी। फिल्म बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हैं, जिस कारण उनकी तुलना पापा से हो रही है। फिल्म में अहान ने कैसा काम किया है, वो तो थोड़े दिनों के बाद ही पता चलेगा लेकिन पोस्टर देखने के बाद लोग अहान से इम्प्रेस नजर आ रहे हैं।
