LIVE

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'तबाही' बनकर लौटे हैं Yash, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुबह 11 बजे तक 27.11 करोड़, जानें कितनी मिली रेटिंग

Toxic Movie (टॉक्सिक मूवी बॉक्स ऑफिस, रिव्यु, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन) Review, Box Office, World Wide Collection, Release Live Updates: साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। लगभग 4 साल यश ने बड़े परदे पर वापसी की है। टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) 26 अगस्त को रिलीज हो गई है। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ नजर आ रहा था। दर्शकों की बेताबी को देखते ही मेकर्स ने फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे रखा था। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं तो कुछ को फर्स्ट हाफ कुछ खास नहीं लगा।

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'तबाही' बनकर लौटे हैं Yash, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुबह 11 बजे तक 27.11 करोड़, जानें कितनी मिली रेटिंग

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'तबाही' बनकर लौटे हैं Yash, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुबह 11 बजे तक 27.11 करोड़, जानें कितनी मिली रेटिंग

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) आखिरकार 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'केजीएफ 2' के बाद यश की इस मूवी को बड़े परदे पर देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ नजर आ रहा था। यश की फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जगहों पर 'टॉक्सिक' का पहला शो सुबह 6 बजे रखा गया। तड़के सिनेमाघरों में पहुंचे फैंस ने फिल्म को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर की। एडवांस बुकिंग से लेकर रिलीज तक फिल्म को लेकर लगातार बज बना हुआ था।



पहले दिन पहले शो के बाद फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया जरूर मिली, लेकिन इसका असर निर्देशक गीतू मोहनदास की बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा 'टॉक्सिक' की कमाई पर देखने को नहीं मिला। रिलीज के पहले दिन ही यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करती नजर आई। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 बजे तक फिल्म ने भारत में 23.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था।

भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने 9.09 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा कन्नड़ से 8.67 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.27 करोड़ रुपये, तमिल से 1.07 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 44 लाख रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया।

AUG 26, 2026 14:11 IST

ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्में (भारत नेट)

  • Dhurandhar 2: The Revenge (2026): 102–145 crore net
  • Jawan (2023): ₹75 crore net
  • Stree 2 (2024): ₹64.8 crore net
  • Animal (2023): ₹63.8 crore net
  • Pathaan (2023): ₹57 crore net
AUG 26, 2026 11:59 IST

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुबह 11 बजे तक

हिंदी वर्जन: 11.92 करोड़ रुपये
कन्नड़ वर्जन: 9.12 करोड़ रुपये
तेलुगु वर्जन: 4.64 करोड़ रुपये
तमिल वर्जन: 1.30 करोड़ रुपये
मलयालम वर्जन: 0.47 करोड़ रुपये
AUG 26, 2026 11:51 IST

कमाई पर पड़ेगा असर

यश की फिल्म टॉक्सिक को काफी खराब रिव्यू मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिलेगा। फिल्म पहले दिन ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी।
AUG 26, 2026 09:45 IST

कई लोगों ने 'टॉक्सिक' को देख बताया 'टार्चर...'

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: एक तरफ यश के फैन्स 'टॉक्सिक' की तारीफ के पुल बांधने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कईयों ने इस मूवी को टार्चर बताया है।
AUG 26, 2026 09:17 IST

4 सालों बाद यश ने की है वापसी

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी। 'टॉक्सिक' के जरिए यश ने 4 सालों बाद बड़े परदे पर वापसी की है।
AUG 26, 2026 08:41 IST

'टॉक्सिक' का बजट जानकर होगी हैरानी

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को बनान में लगभग 600 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है।
AUG 26, 2026 07:39 IST

एवरेज निकला 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: कुछ लोगों को यश स्टारर 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ उम्मीद के मुताबिक दमदार नहीं लगा। फैन्स इस मूवी के प्रति अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं।
AUG 26, 2026 07:38 IST

सोशल मीडिया पर दर्शकों दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'टॉक्सिक' को देखने के बाद दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई दर्शकों ने 'टॉक्सिक' की तारीफ की है।
AUG 26, 2026 07:36 IST

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates:यश की 'टॉक्सिक' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगा सकती है।
AUG 26, 2026 07:35 IST

सुबह 6 बजे से शुरू हुए 'टॉक्सिक' शोज

Toxic Movie Review, Box Office Live Updates: 'टॉक्सिक' में यश को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शकों ने काफी लंबा इंतजार किया है। यही वजह है कि मेकर्स ने कई जगहों पर 'टॉक्सिक' का फर्स्ट शो सुबह 6 बजे रखा।