Rukmini Vasanth dating Siddhant Nag: रुक्मिणी वसंत साउथ इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। 'कांतारा: चैप्टर 1' की सफलता के बाद रुक्मिणी वसंत ने दर्शकों के बीच तगड़ी लोकप्रियता हासिल की है। इस मूवी में रुक्मिणी वसंत ने राजकुमारी कनकवती का किरदार निभाया था, जो फैन्स को खूब पसंद आया था। एक्टिंग करियर के साथ-साथ अब रुक्मिणी वसंत अपनी लव-लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो फोटोग्राफर सिद्धांत नाग के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख लोगों ने दोनों के रिश्ते में होने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
फोटो देख डेटिंग की लगाए गए कयास
इस फोटो में रुक्मिणी को सिद्धांत के कंधे पर सर रखे हुए देखा जा सकता है। कैमरे के सामने पोज देते हुए उन्होंने सिद्धांत का हाथ पकड़ा हुआ है। यह फोटो साल 2023 में 12 जून को क्लिक की गई थी। 2022 में एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सिद्धांत नाग ने एक प्यारी सी फोटो के साथ रुक्मिणी वसंत को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एष्टु। एष्टु। एष्टु? सकाष्टु। जन्मदिन मुबारक हो रुक्मिणी वसंत। आपकी मुस्कान, स्नैक्स और मस्ती से भरा यह साल मुबारक हो।' हालांकि रुक्मिणी वसंत और सिद्धांत नाग में से किसी ने भी एक-दूसरे को डेट करने की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

Rukmini Vasanth and Siddhant Nag
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुक्मिणी वसंत की आने वाले दिनों में साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। हाल ही में मेकर्स ने यश के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया था, जो चर्चा में बना हुआ है। यह फिल्म इसी साल 19 मार्च के दिन रिलीज होगी।
