Sunny Deol Rejected Movies: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल को बड़े परदे पर देख दर्शक झूम उठते हैं। फैन्स इस समय सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 'बॉर्डर 2' से पहले भी सनी देओल ने कई यादगार फिल्में की हैं। सनी देओल ने अपने करियर में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में हैं, जिन्हें वो रिजेक्ट कर चुके हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सनी देओल द्वारा ठुकराई गई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
राजकुमार संतोषी की फिल्म 'पुकार' एक बेहतरीन फिल्म है। यह मूवी सनी देओल को ऑफर हुई थी लेकिन अभिनेता के मना करने के बाद यह अनिल कपूर के हिस्से चली गई।
निर्देशक मुकुल आनंद की 1995 में आई फिल्म 'त्रिमूर्ति' के लिए सनी देओल को लेना चाहते थे। मगर सनी पाजी को यह भूमिका पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
सुनील दर्शन की साल 1999 में आई फिल्म 'जानवर' के लिए सनी देओल को ही कास्ट किया जाना था अगर वो इसे रिजेक्ट नहीं करते। इस मूवी के लिए बाद अक्षय कुमार को फाइनल किया गया।
राकेश रोशन ने सनी देओल की फिल्म 'कोयला' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी उन्हें शाहरुख खान का रोल ऑफर हुआ था, जिसे सनी देओल ने रिजेक्ट कर दिया था।
निर्देशक राज कंवर की फिल्म 'बादल' में सनी देओल नजर आने वाले थे लेकिन डेट्स की समस्या के कारण उन्होंने इसे मना कर दिया था। बाद में यह फिल्म उनके भाई बॉबी देओल ने की।
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी सनी पाजी को ऑफर हुई थी। सनी देओल के मना करने के बाद यह मूवी अक्षय कुमार की झोली में आ गिरी थी।