साउथ मूवीज

मणि रत्नम की ठग लाइफ में तीन अलग-अलग किरदारों में दिखेंगे कमल हासन? फैंस की होगी चांदी

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों में से एक कमल हासन ने ठग लाइफ नाम की मूवी के लिए मणि रत्नम जैसे डायरेक्टर संग हाथ मिलाया है। मणि रत्नम और कमल हासन लगभग 34 सालों के बाद किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। इससे पहले इन दोनों ने नायक जैसी धांसू फिल्म के लिए हाथ मिलाया था।

Image

Thug Life Kamal Hassan

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार कमल हासन इन दिनों विक्रम की सफलता के रथ पर सवार हैं। विक्रम ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी औऱ क्रिटीक्स को भी काफी इम्प्रेस किया था। विक्रम की रिलीज के बाद से ही कमल हासन कई मूवीज के शूट्स में बिजी हो गए थे। इनमें से एक है डायरेक्टर मणि रत्नम की ठग लाइफ। मणि रत्नम की एक्शन ड्रामा ठग लाइफ में कमल हासन के साथ-साथ त्रिशा, जयराम रवि, नस्सर, अभिरामी, गौतम कार्तिक, जोजू जॉर्ज और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार लीड रोल्स में दिखाई देंगे। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान जैसे म्यूजिक डायरेक्टर देंगे। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ठग लाइफ के साथ दुलकर सलमान भी जुड़े हुए हैं लेकिन कुछ वजहों के चलते उन्होंने यह मूवी छोड़ दी है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ठग लाइफ में एक्टर कमल हासन तीन अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे। जब से यह खबर सोशल मीडिया पर फैली है, तब से कमल हासन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कमल हासन अपनी फिल्मों में मल्टीपल रोल्स निभाते रहे हैं, जिस कारण दर्शकों की चांदी हुई है। फैंस का मानना है कि ठग लाइफ में भी कमल हासन मल्टीपल रोल्स से लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहेंगे।

बताते चलें कि फिल्म ठग लाइफ के साथ-साथ कमल हासन डायरेक्टर शंकर की इंडियन भी शूट कर रहे हैं। कमल हासन और शंकर की ठग लाइफ काफी समय से अटकी पड़ी थी लेकिन अब यह पूरी होने की कगार पर है। मेकर्स इंडियन को इसी साल दर्शकों के सामने पेश करेंगे। वैसे आप कमल हासन की तीन अलग-अलग किरदारों में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article