साउथ मूवीज

Thug Life: 29 साल बड़े कमल हासन संग किसिंग सीन देने पर Abhirami ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'जब आप फिल्म देखोंगे तो...'

Abhirami on kiss with Kamal Haasan in Thug Life: साउथ एक्टर कमल हासन की नई फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) का टीजर रिलीज होते ही लोगों के बीच छा गया है। इस फिल्म में कमल हासन और अभिरामी के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया है जो चर्चा में बना हुआ है। इस सीन पर अब एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Abhirami on kiss with Kamal Haasan in Thug Life

Abhirami on kiss with Kamal Haasan in Thug Life: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की नई फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) का टीजर मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया। इस टीजर को देखने के बाद फैन्स मंत्रमुग्ध हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों की ओर 'ठग लाइफ' के टीजर को भर-भरके तारीफ मिल रही हैं। फैन्स यह देखकर भी खुश है कि कमल हासन और मणिरत्नम ने कई सालों के बाद एक-दूसरे से फिल्म 'ठग लाइफ' के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी के टीजर में कमल हासन (Kamal Haasan) को अपनी उम्र से 29 साल छोटी एक्ट्रेस अभिरामी (Abhirami) को किस करते हुए देखा गया था। अब अभिरामी ने कमल हासन संग किसिंग सीन पर चुप्पी तोड़ दी है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिरामी ने कमल हासन संग उम्र के फासले और किसिंग सीन पर खुलकर बात की। अभिरामी ने कहा, 'आज कल के दिनों में कोई भी चीज विवादों में घिर सकती है। मुझे नहीं लगता कि इन चीजों से बचा जा सकता है। मैं मणि सर की कास्टिंग और उन्होंने जो रोल मुझे निभाने के लिए कहा है उसे जज नहीं कर सकती हूं। उनका जो भी लॉजिक है मैं उससे सहमत हूं।' बतात चलें कमल हासन 70 साल के हैं जबकि अभिरामी 42 साल की हैं।

'ठग लाइफ' में कमल हासन संग किसिंग सीन पर अभिरामी ने कहा कि यह केवल तीन सेकंड का है। उन्होंने आगे कहा कि टीजर में केवल यही दिखाया गया है, यह सुनने में थोड़ा अजीब है। जब आप फिल्में और सीन्स देखते हैं तो इसका मलतब केवल किसिंग तक ही नहीं होता है। यह सीन एकदम अलग है। इस सीन के बारे में बेवजह इतनी बात की जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article