साउथ मूवीज

पवन कल्याण के चक्कर में Allu Arjun के इस फैन को खानी पड़ रही है जेल की हवा, एक पोस्ट ने मचा दिया बवाल

पवन कल्याण इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने एक्टर और उनके बेटे खिलाफ विवादित पोस्ट शेयर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अल्लू अर्जुन के इस फैन को जेल में बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है मामला।

Image

Allu Arjun fan arrested

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। आखिरी बार अल्लू अर्जुन को पुष्पा-2 में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। अल्लू अर्जुन की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन के एक फैन को पवन कल्याण और उनके बेटे के खिलाफ विवादित पोस्ट शेयर करने पर जेल की हवा खानी पड़ रही है।

पुलिसा ने किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ के फेमस एक्टर पवन कल्याण हाल ही में अपने बेटे मार्क शंकर के साथ हैदराबाद वापस लौटे हैं। बता दें मार्क सिंगापुर में अपने स्कूल में आग लगने की दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस गंभीर समय के दौरान, एक सोशल मीडिया यूजर ने पवन कल्याण और बेटे पर निशाना साधा है। इसी बीच गुंटूर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

लगी ये धारा

बता दें ये घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रतिपदु गांव के निवासी मेरिकनपल्ली संबाशिवा राव ने 9 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट AA Ne naa loakm नाम के अकाउंट से किया गया है। अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

क्यों उठाया ये कदम

जांच के दौरान उस शख्स ने कहा 2024 के चुनावों के दौरान वाईएसआरसीपी उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए अल्लू अर्जुन पर की गई आलोचना ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था। जिस कारण वो जन सेना पार्टी के समर्थकों को निशाना बनाना शुरू किए। अपने पोस्ट को फैलाने के लिए, उन्होंने अलग-अलग जीमेल अकाउंट से जुड़े कई नकली ट्विटर प्रोफाइल का इस्तेमाल किया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article