साउथ मूवीज

They Call him OG Twitter Review: पवन कल्याण-इमरान हाशमी ने उड़ाया गर्दा, लोगों ने फिल्म को दिए पूरे नंबर

They Call him OG Twitter Review: साउथ स्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म दे कॉल हिम ओजी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस मूवी ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। एक्स पर पवन कल्याण और इमरान हाशमी की मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। आइए नजर डालते है लिस्ट पर...

Image

Pic Credit- Pawan Kalyan instagram

They Call him OG Twitter Review: साउथ स्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म दे कॉल हिम ओजी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। अब आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में पवन और इमरान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। पवन कल्याण और इमरान हाशमी की मूवी को लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। एक्स पर फिल्म दे कॉल हिम ओजी को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पवन कल्याण और इमरान की मूवी के बारे में लोग क्या कह रहे हैं।

दे कॉल हिम ओजी को लोगों ने दिए पूरे नंबर

पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म दे कॉल हिम ओजी रिलीज होने के साथ ही एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म को देखने के बाद लोग यहां अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इमरान हाशमी के बारे में लिखा, 'बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्मों में इमरान भाई का दबदबा देखने को मिल रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' पवन कल्याण और इमरान हाशमी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।' कुल मिलकार फिल्म दे कॉल हिम ओजी को लोग जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

दे कॉल हिम ओजी कितना कमाएगी पहले दिन

सैकनिल्क के अनुसार, पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ से भी अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में फिल्म पहले दिन ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। लोगों का ये मानना है कि दुनियाभर में ये मूवी 150 करोड़ का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है कि फिल्म के मेकर्स सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article