साउथ मूवीज

They Call Him OG: पवन कल्याण के फैन ने तलवार से चीर डाली थिएटर स्क्रीन, जश्न मानते-मनाते हुआ बेकाबू

They Call Him OG: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंचे दर्शक इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने तलवार से स्क्रीन तक फाड़ डाली है। थिएटर से सामने आया वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: OF Movie

They Call Him OG: साउथ के एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक इस फिल्म का इंतजार लम्बे समय से कर रहे थे। जैसा ट्रेड एक्सपर्ट्स अंदाजा लगा रहे थे, इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाका कर दिया है और दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों के बाहर लाइन में लगी दिखाई दे रही है। 'दे कॉल हिम ओजी' की स्क्रीनिंग से वीडियोज भी जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पवन कल्याण के फैंस बहुत ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ये सभी 'दे कॉल हिम ओजी' में पवन कल्याण की परफॉर्मेंस को जमकर एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

'दे कॉल हिम ओजी' के थिएटर से एक चौंकाने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पवन कल्याण के फैंस तलवार से स्क्रीन को चीरते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंचे कुछ दर्शक पवन कल्याण का स्वैग देखकर बेकाबू हो गए और उन्होंने तलवार से स्क्रीन को फाड़ डाला। दर्शकों का ये रवैया लोगों को चौंका रहा है और हर कोई दंग है। वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरू के एक थिएटर का बताया जा रहा है, जिसमें पवन कल्याण के फैंस का पागलपन साफ-साफ नजर आ रहा है।

आप दे कॉल हिम ओजी की स्क्रीनिंग से वायरल हो रहा वीडियो नीचे देख सकते हैं:

पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, ऐसे वीडियोज कई दफा वायरल हुए हैं। न केवल पवन कल्याण बल्कि कई दूसरे बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के फैंस फिल्म देखते हुए ऐसे बेकाबू होते हैं और वो हरकतें कर बैठते हैं, जिनके बारे में सोचा भी नहीं था। अगर आपको याद नहीं है तो बता दें कि सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' जब रिलीज हुई थी, तब कई सारे थिएटर्स से ऐसी वीडियोज आई थीं, जिनमें फैंस ने पटाखे छोड़े थे या फिर स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे थे। भारतीय सिनेमा में ऐसे कई सारे कलाकार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। इन कलाकारों की फिल्में जब-जब बॉक्स ऑफिस पर आती हैं लोग अति उत्साहित हो जाते हैं।

अगर 'दे कॉल हिम ओजी' को मिल रहे रिस्पांस की बात करें तो वो शानदार है, जो शाम तक बॉक्स ऑफिस नम्बर्स में भी तब्दील होगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत लेगी और इसके आंकड़े पवन कल्याण के फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article