साउथ मूवीज

The Raja Saab: प्रभास संग काम करने पर रिद्धि कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बहुत स्वीट और...' - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 13, 2025, 03:24 PM IST

Riddhi Kumar on Prabhas: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) की को-स्टार रिद्धि कुमार (Riddhi Kumar) का Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रिद्धि कुमार ने प्रभास के साथ काम पर अपनी राय रखी है। तो चलिए जानते उन्होंने क्या कहा...

Image

Image Source: Riddhi Kumar Instagram

Riddhi Kumar on Prabhas: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म द राजा साब को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर वायरल हो जाता है, तो कभी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आ जाता है। इन सब के बीच फिल्म में प्रभास की को-स्टार रिद्धि कुमार (Riddhi Kumar) का Zoom को दिया एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान रिद्धि कुमार ने फिल्म में प्रभास के साथ काम करने के अनुभव पर बात की। तो चलिए जानते हैं रिद्धि कुमार ने क्या बोला है।

रिद्धि कुमार ने प्रभास संग करने पर कही ये बात

एक्ट्रेस रिद्धि कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह रिद्धि कुमार का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। रिद्धि कुमार ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म द राजा साब और प्रभास के साथ काम करने पर बात की। रिद्धि कुमार ने कहा कि 'हां फिल्म द राजा साब को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। सेट का अनुभव कमाल का रहा है, और सच कहूं तो बहुत ही लग्जरीअस। सेट उतना ही ग्रैंड है, जितना इसका नाम।' रिद्धि ने प्रभास के साथ दूसरी बार काम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'पहली बार फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) में मेरा गेस्ट अपीयरेंस था और इस बार मैं उनके ऑपोजिट काम कर रही हूं। मेरे अनुभव में प्रभास वैसे ही हैं। वो बहुत स्वीट, समझदार, मददगार और गजब के मेहनती हैं।' इस इंटरव्यू के दौरान प्रभास और रिद्धि कुमार की जोड़ी सोशल मीडिया पर छा गई है।

कब रिलीज होगी 'द राजा साब'

मारुति (Maruthi) के डायरेक्शन में बन रही रिद्धि कुमार और प्रभास की फिल्म द राजा साब पहले साल 2025 में रिलीज होने वाली है। अब मेकर्स इस फिल्म को 6 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। रिद्धि कुमार को इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article