साउथ मूवीज

The Raja Saab: क्यों बार-बार डिले हो रही है प्रभास की फिल्म !! निर्माताओं ने बताया असली कारण

Prabhas Starrer The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) के बार-बार डिले होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब पीपल मीडिया फैक्ट्री के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने इस मूवी के डिले होने के लिए वीएफएक्स सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहराया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Prabhas Starrer The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर फैंटेसी फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) कई वजह से चर्चा में बनी हुई है। यह मूवी पहले 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक 'द राजा साब' की डेट को आगे बढ़ा दिया गया। पीपल मीडिया फैक्ट्री के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'द राजा साब' बार-बार डिले क्यों हो रही है? इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि 'द राजा साब' ने निर्माता ने इस मूवी में हो रही देरी के लिए वीएफएक्स सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहराया है।

एनडीटीवी से बात करते हुए टीजी विश्व प्रसाद ने कहा, 'मैं कुछ लोगों के नाम ले सकता हूं, जिनकी वजह से हम मुश्किल में हैं। मैंने 'कार्तिकेय 2' के लिए एक का नाम पहले ही ले लिया है और दूसरे का नाम 'द राजा साहब' के लिए जो बेवजह पैसे वसूलने का मन बना रहे हैं। उन्होंने हमारी फिल्म को बार-बार डिले किया है और अक्टूबर 2024 तक कोई काम नहीं किया था। हम अप्रैल 2025 में मूवी को रिलीज करने वाले थे।'

वीएफएक्स सुपरवाइजर पर आरोप लगाते हुए टीजी विश्व प्रसाद ने कहा, 'उन्होंने एक सिंगल शॉट पर काम नहीं किया। सभी चीजें खुद के पास रखी। इतना ही हर महीने हमसे अपनी टीम के लिए पैसे लेता रहा। उन्होंने डायरेक्टर को भी धमकी दी और कहा कि मुझे कुछ बोला तो मैं फिल छोड़ दूंगा। इस आदमी की आदत ही ऐसी है। उसे कुछ दिनों पहले ही एसएस राजामौली की फिल्म से भी निकला गया। 'पुष्पा 2' में बिजी होने की वजह से उन्होंने हमारा कोई नाम नहीं की। एक दिन मैं भी उसे दिखाऊंगा कि जबरन फीस वसूलने का क्या नतीजा होता है।'

इस मूवी का निर्देशन मारुती द्वारा किया जा रहा है। पीपल मीडिया फैक्टरी और आईवी एंटरटेनमेंट मिलकर फिल्म 'द राजा साब' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रभास के अलावा इस मूवी में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 9 जनवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article