साउथ मूवीज

The Raja Saab: थिएटर्स में नकली मगरमच्छ लेकर पहुंचे प्रभास के फैंस, दर्शकों की कांप उठी रूह

The Raja Saab theater videos: साउथ एक्टर प्रभास की नई फिल्म द राजा साब सुबह से ही चर्चा में है। प्रभास के फैंस इस मूवी का इंतजार काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिस कारण काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियोज में प्रभास के फैंस द राजा साब देखने के लिए नकली मगरमच्छ लेकर पहुंच गए हैं।

Image

Image Source: Movie Posters

The Raja Saab theater videos: बॉलीवुड स्टार्स की दीवानगी के किस्से हम सभी को पता है कि कैसे फैंस सलमान खान और शाहरुख खान के लिए पागल रहते हैं। बॉलीवुड के इन मेगास्टार्स के साथ-साथ साउथ स्टार्स के लिए भी फैंस कम दीवाने नहीं रहते हैं। अब भारतीय सिनेमा के बाहुबली स्टार प्रभास को ही ले लीजिए, जिन्होंने अपनी नई फिल्म द राजा साब आज ही रिलीज की है। इस हॉरर कॉमेडी मूवी की चर्चा काफी लम्बे समय से हो रही थी और जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तो दर्शकों ने उत्साह की सारी सीमाएं पार कर डाली हैं। (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab Part 2: ये होगा प्रभास की फिल्म का नाम, मूवी के रिलीज होते ही हुआ खुलासा!!)

थिएटर में नकली मगरमच्छ लेकर पहुंच गए द राजा साब के फैंस

इंटरनेट पर इस वक्त कुछ वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, जिनमें प्रभास के फैंस थिएटर के अंदर तहलका मचाते दिख रहे हैं। असल में प्रभास के फैंस द राजा साब देखने के लिए थिएटर के अंदर नकली मगरमच्छ लेकर पहुंच गए हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में प्रभास-मगरमच्छ की फाइट दिखाई गई थी, जिस कारण फैंस ने यू अपने स्टार को ट्रिब्यूट दिया है। प्रभास के फैंस का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के नीचे फैंस कमेंट भी कर रहे हैं कि इसे ही असली स्टारडम कहते हैं। (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab Movie Full Review: कमजोर स्टोरी ने खराब किया खेल, प्रभास की एक्टिंग भी नहीं बचा पाई लाज)

पहले दिन 60 करोड़ कमा सकती है द राजा साब

अगर फिल्म द राजा साब की कमाई की बात करें तो पहले दिन ये धांसू कमाई दर्ज कराने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द राजा साब की एक्यूपेंसी कमाल की है और पहले दिन इसकी कमाई 60 करोड़ के पार रहने की उम्मीद है। प्रभास की स्टारपावर दर्शकों को थिएटर में आने के लिए मजबूर कर रही है। वैसे आपने अब तक द राजा साब देखी है या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article