साउथ मूवीज

The Raja Saab Part 2: ये होगा प्रभास की फिल्म का नाम, मूवी के रिलीज होते ही हुआ खुलासा!!

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 9, 2026, 05:07 PM IST

The Raja Saab Part 2 Name Reveal: एक्टर प्रभास (Prabhas) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का क्या नाम होने वाला है इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानत हैं क्या अपडेट है।

Image

Image Source: Kasich/ X

The Raja Saab Part 2 Name Reveal: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास की इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बात हो रही है। जहां एक तरफ प्रभास के फैंस इस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने इसे कमजोर कहानी वाली मूवी बताया। इन सब के बीच अब फिल्म द राजा साब को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स फिल्म द राजा साब के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है।

ये होगा 'द राजा साब 2' का नाम

एक्टर प्रभास एक बार फिर अपनी फिल्म द राजा साब को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर सामने आया एक बड़ा अपडेट है। फिल्म द राजा साब के बाद मेकर्स का इसका दूसरा पार्ट लाने का प्लान है। आपको बता दें कि रिलीज से पहले डायरेक्टर मरुति ने ‘द राजा साब पार्ट 2’ के बारे में खुलकर बात की। ओटीटीप्ले को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि सीक्वल पहली फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगा जाएगा। इस ऐलान के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट के नाम को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि फिल्म द राजा साब पार्ट 2 का टाइटल अब द राजा साब सर्कस 1935 (The Raja Saab Circus 1935) रखा गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

पहले दिन इतना कलेक्शन करेगी 'द राजा साब'

प्रभास की की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'द राजा साब' पहले दिन भारत में 55-60 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन में करने वाली है। केवल हिंदी में प्रभास की इस फिल्म का कलेक्शन 7-9 करोड़ रुपये रहने वाला है। फिल्म द राजा साब पार्ट 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article