साउथ मूवीज

Thangalaan Twitter Review: Chiyaan Vikram की परफॉर्मेंस देख फैंस के आंखों में आए आंसू, कहा-अवॉर्ड विनिंग फिल्म है

Thangalaan Twitter Review: चियान विक्रम एक और दिलचस्प फिल्म 'तंगलान' के साथ वापस आ गए हैं। इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने ही फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया था।'तंगलान' की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (केएफजी) के वास्तविक इतिहास पर केंद्रित है। आइए जानते हैं कि फैंस फिल्म को लेकर क्या बोल रहे हैं।

Image

Thangalaan

Thangalaan Twitter Review: चियान विक्रम एक और दिलचस्प फिल्म 'तंगलान' के साथ वापस आ गए हैं। इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने ही फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया था। फिल्म आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सुबह के शो में फिल्म देखने वाले दर्शकों इसे अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे है। 'तंगलान' की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (केएफजी) के वास्तविक इतिहास पर केंद्रित है। आइए जानते हैं कि फैंस फिल्म को लेकर क्या बोल रहे हैं।

क्या है कहानी

विक्रम के अलावा, इस फिल्म में मालविका मोहनन, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन, हरि कृष्णन अंबुदुरई, वेट्टई मुथुकुमार, अर्जुन अंबुदन और संपत राम भी हैं। फिल्म रिलीज के पहले निर्देशक पा रंजीत ने कहा था कि 'तंगलान' एक दिलचस्प फिल्म है जो कोलोनियल पीरियड के दौरान होती है। यह केजीएफ सोने की खदानों में सेट है और खदानों में काम करने वाले लोगों की आजादी के बारे में है। क्या उनका नेता उनकी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम था? कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।"

एक्टर सूर्या ने भी की तारीफ

हाल ही में एक्टर सूर्या ने चियान विक्रम और डायरेक्टर पा रंजीत की नई फिल्म तंगलान की तारीफ की थी। 14 अगस्त को सूर्या ने 'तंगलान' का तमिल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, "ये जीत बड़ी होगी!!" उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में पूरी कास्ट और क्रू को भी टैग किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article